फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   JE encompass the end, given the memorandum

जेई का धरना समाप्त, सौंपा ज्ञापन

Fri, 05 Feb 2016 11:09 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Fri, 05 Feb 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
JE encompass the end, given the memorandum
डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा धरना दूसरे दिन खत्म हो गया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
विज्ञापन

महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर विभिन्न विभागों के जूनियर इंजीनियरों ने बृहस्पतिवार से नेहरू ऊर्जा उद्यान में दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू किया था। इधर, जूनियर इंजीनियरों ने शुक्रवार को भी धरना दिया। धरनास्थल पर हुई सभा में कहा गया कि सरकार का रवैया जूनियर इंजीनियरों के प्रति नकारात्मक है। जो सरकार अपने कर्मचारियों से द्वेष भावना रखती है, वह सरकार नकारात्मक सोच वाली है। वित्त विभाग के प्रमुख सचिव द्वारा सहमति देने के बाद भी सरकार शासनादेश जारी नहीं कर रही है। महासंघ का आंदोलन प्रारंभिक ग्रेड वेतनमान 4800 रुपये मिलने पर चाहिए। इसको लेकर आंदोलन जारी  रहेगा। इसके बाद जूनियर इंजीनियरों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में ग्रेड पे वेतनमान 4800 रुपये करने, सात साल के अंतराल पर प्रोन्नति देने आदि की मांग की गई। धरना देने वालों में अध्यक्ष पवन कुमार, देशराज, आरएन सिंह, लालाराम, नरेंद्र सैनी, एके चाकी, मनोज कुमार सुमन, एचएस सिंह, आरएस पाल, गुरमीत सिंह, सोमप्रकाश, मुकेश कुमार, हरीश कुमार सिंह, मगरू गुप्ता, विनय कुमार चंद्रा, दुर्गेश कुमार, आरके शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed