{"_id":"64958cc93941496bdc060468","slug":"jawahar-navoday-vidyalaya-entrance-exam-result-declared-in-pilibhit-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नवोदय विद्यालय का प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित, 5385 में सिर्फ 80 परीक्षार्थी हुए पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नवोदय विद्यालय का प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित, 5385 में सिर्फ 80 परीक्षार्थी हुए पास
Fri, 23 Jun 2023 05:45 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 23 Jun 2023 05:45 PM IST
सार
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राधानाचार्य ने बताया कि उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की सूची विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। पास हुए परीक्षार्थियों के अभिभावकों को भी फोन से सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के बीसलपुर में शिवपुरी नवदिया स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया। इसमें परीक्षा में शामिल 5385 में केवल 80 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की सूची विद्यालय में चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राधानाचार्य डॉ केबी सिंह ने बताया कि 29 अप्रैल को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा हुई थी। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए 5385 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। घोषित परिणाम के अनुसार 5385 में केवल 80 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- ये तो गजब हो गया: कार में हेलमेट न लगाने का काटा चालान ! मालिक हैरान; घर में खड़ी थी गाड़ी
विज्ञापन
प्राधानाचार्य ने बताया कि उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की सूची विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। पास हुए परीक्षार्थियों के अभिभावकों को भी फोन से सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को विद्यालय में प्रवेश दिया जाएगा और उनकी पढ़ाई शुरू करवा दी जाएगी।