फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Javed Ghani wrestler from Jammu defeated Katappa wrestler from Karnataka

Pilibhit News: जम्मू के जावेद गनी पहलवान ने कर्नाटक के कटप्पा पहलवान को हराया

Sat, 22 Feb 2025 10:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 22 Feb 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Javed Ghani wrestler from Jammu defeated Katappa wrestler from Karnataka
अमरिया के ग्राम कैंचू टांडा में आयोजित दंगल में दांवपेंच दिखाते पहलवान।संवाद - फोटो : किराने की दुकान से सैंपल लेती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।
अमरिया। क्षेत्र के कैंचू टांडा गांव में हजरत दादा मियां रहमतुल्ला अलैह के सालाना उर्स में चल रहे कुश्ती दंगल में पांचवें दिन शनिवार को मशहूर पहलवानों ने कुश्ती के दांव पेंच दिखाकर खूब इनाम बटोरा। दंगल में जम्मू कश्मीर के जावेद पहलवान ने कर्नाटक के कटप्पा पहलवान को हराया। गनी पहलवान ने दिल्ली के हिटलर पहलवान को पटकनी देकर बाजी जीत ली। इसके बाद जावेद पहलवान और हरियाणा के पवन पांडे पहलवान के बीच मुकाबला रोचक रहा। रोचक मुकाबले में जावेद पहलवान ने बाजी मारी। नेपाल के नेवा थापा पहलवान ने कर्नाटक के एपिल पहलवान को हराया। चंदौसी के आलम पहलवान ने राजस्थान के अजगर पहलवान को पटकनी दे कर जीत हासिल की। दिल्ली के हिटलर पहलवान व कर्नाटक के कटप्पा पहलवान के बीच रोचक मुकाबला हुआ जो बराबरी पर छूटा।रेफरी की भूमिका देवा शरीफ के सुल्तान खां पहलवान ने निभाई इस दौरान फयूम अंसारी, नसीम अहमद, असलम शाह,अनीस अहमद, फिरोज खान, अखलाक अहमद, राशिद मलिक, मोहम्मद आरिफ, नईम अंसारी, आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed