फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   jangal

गन्ने के खेत में निकले जंगली बिल्ली के शावक

Fri, 19 Nov 2021 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
jangal
पीलीभीत। खेत पर गन्ने की कटाई कर रहे मजदूरों के सामने अचानक जंगली बिल्ली के दो बच्चे निकले से दहशत फैल गई। पहले तो मजदूर कटाई छोड़ गांव की ओर भाग निकले। बाघ के शावक होने शोर मचने पर ग्रामीण एकत्र होकर खेत पर पहुंचे और वनकर्मियों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची वनकर्मियों की टीम ने जांच पड़ताल की तो शावक जंगली बिल्ली के होने की बात सामने आई। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय वन कर्मियों ने दोनों शावकों का रेस्क्यू किया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के अंतर्गत बराही रेंज के जंगल से सटे गांव सिमरा ताल्लुके महाराजपुर में बृहस्पतिवार को ग्रामीण सोना सिंह के खेत में गन्ने की कटाई को अंजाम दिया जा रहा था। आधा दर्जन गांव के मजदूर गन्ने की छिलाई और कटाई में जुटे थे। इसी बीच गन्ने के एक छोर से दो बिल्ली के बच्चे निकल पड़े। नजर पड़ते ही खेत में मौजूद मजदूर बाघ के शावक समझ बैठे। बाघिन होने की आशंका जताकर मजदूर खेत छोड़कर भाग निकले। गांव में बाघ के शावक होने का शोर मच गया। ग्रामीण एकत्र होकर खेत की ओर पहुंचे। सूचना क्षेत्रीय वनकर्मियों को दी गई। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने हकीकत को परखा। वनरक्षक अभिषेक ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंचकर हकीकत परखी गई। जंगल बिल्ली के दो बच्चे मौके पर मिले। जिनका रेस्क्यू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed