{"_id":"6064c6898ebc3ec4487ae494","slug":"jangal-pilibhit-news-bly4424410149","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुआ ने लगाई छलांग, टाइगर ट्रैकर ने फार्म हाउस में छिपकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुआ ने लगाई छलांग, टाइगर ट्रैकर ने फार्म हाउस में छिपकर बचाई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरिया (पीलीभीत)। निगरानी के दौरान मंगलवार रात टाइगर ट्रैकर तेंदुआ की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। फार्म हाउस की चहारदीवारी कूदकर तेंदुआ सामने सड़क पर आया तो टाइगर ट्रेकर बाइक समेत गिर पड़े। उन्हें अपनी जान बचाने के लिए नजदीक के फार्म हाउस में घुसना पड़ा। तेंदुए की सक्रियता बढ़ने से लोगों में खासी दहशत है।
अमरिया तहसील क्षेत्र में पिछले दो सालों से तेंदुआ डेरा जमाए हैं। करीब पांच माह पूर्व सूरजपुर इलाके में एक तेंदुआ ने पांच माह तक दहशत फैलाए रहा था। ग्रामीणों की नाराजगी के बाद वन विभाग को अभियान चलाकर तेंदुए को पकड़ना पड़ा था। पिछले डेढ़ माह से एक तेंदुआ श्मशान घाट के आसपास डेरा जमाए हुए है, जो रात को घरों के आसपास चहलकदमी करता है। ग्रामीणों के मुताबिक चार दिनों तेंदुआ परमवीर सिंह पैरी के फार्म हाउस के आसपास देखा जा रहा है।
मंगलवार रात करीब आठ बजे टाइगर ट्रैकर चेतन कुमार और राजीव ढाली बाइक पर क्षेत्र में निगरानी कर थे। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने उन्हें पैरी फार्म पर खाबड़ लगाने भेजा था। उनकी बाइक मंजीत सिंह के फार्म हाउस के नजदीक पहुंची होगी। तभी फार्महाउस की चहारदीवारी से एक तेंदुए ने सड़क की ओर छलांग लगाई। सामने दस फिट की दूसरी पर तेंदुआ को देखा तो बाइक रोकने का तेजी से ब्रेक लगाए। इससे अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिर गए। उन्होंने फार्म हाउस में घुसकर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी वन अफसरों को दी गई। बाद में दोनों टाइगर ट्रैकर ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर शोर मचाते हुए घटना स्थल पर पहुंचे और बाइक उठाकर ले गए। तेंदुए की बढ़ती सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत बढ़ती है। उन्होंने तेंदुआ को जल्द पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
वनकर्मियों द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है। सूरजपुर के आसपास तेंदुए की चहलकदमी देखी जा रही है। तेंदुए को पकड़ने के लिए अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने के बाद तेंदुए को पकड़ा जाएगा। - हेमंत कुमार सेठ, उप प्रभागीय वनाधिकारी, सामाजिक वानिकी प्रभाग