फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   jam spilled in college, photo went virl

महाविद्यालय के भवन में प्रशिक्षण संस्था के संचालन ने साथियों के साथ छलकाएं जाम, फोटो वायरल

Wed, 29 Sep 2021 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
jam spilled in college, photo went virl
28 पीबीटीपी 10
विज्ञापन

महाविद्यालय के भवन में छलकाएं जाम, फोटो वायरल
- बरखेड़ा में चीनी मिल के सामने स्थित महाविद्यालय का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बरखेड़ा। पीलीभीत रोड स्थित चीनी मिल के सामने स्थित एक महाविद्यालय में ग्रामीण विकास कौशल योजना के तहत एक प्रशिक्षण संस्था की ओर से युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी महाविद्यालय के एक भवन में चल रहे प्रशिक्षण संस्था के संचालक का साथियों के साथ शराब के जाम छलकाते के फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस में इसकी शिकायत की गई है।

थाना न्यूरिया के ग्राम ललपुरिया साहब सिंह निवासी अक्षय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कि चीनी मिल के सामने एक महाविद्यालय के कैंपस में ग्रामीण विकास कौशल योजना के तहत एक संस्था द्वारा छह माह का आवासीय निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। करीब डेढ़ माह से प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। इसमें वे भी प्रशिक्षण ले रहे हैं। आरोप है कि अचानक तबीयत खराब हो जाने पर छुट्टी का प्रार्थना पत्र दिया। कई बार कहने के बावजूद भी छुट्टी नहीं देकर प्रार्थना पत्र फाड़कर फेंक दिया गया। युवक ने आरोप लगाया कि प्रशिक्षण सेंटर का संचालक शराब पीकर प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षुओं से अभद्रता करता है। प्रशिक्षण संस्था में संचालक साथियों के साथ शराब के जाम छलकाएं जाते हैं। युवक ने तहरीर पुलिस को देने के साथ ही शराब के जाम छलकाते फोटो और तहरीर सोशल मीडिया पर वायरल की है। जो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इंस्पेक्टर खेम सिंह जलाल ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। इधर, महाविद्यालय के प्रबंधक का कहना है कि एक प्रशिक्षण संस्था के लिए महाविद्यालय का एक भवन शिविर चलाने के लिए किराए पर दिया गया है। प्रशिक्षण संस्था का महाविद्यालय से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed