{"_id":"f0bcd06a0688fb5fc84acef71eca01b9","slug":"jalbharv-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली और खड़ंजा न होने से जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली और खड़ंजा न होने से जलभराव
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sun, 11 Jan 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
पिछले वर्ष सांसद वरुण गांधी ने दो लाख रुपये अवमुक्त किए जाने का पत्र भी लिखा था, लेकिन अनदेखी के चलते निर्माण कार्य नहीं हुआ।
गांव निवासी भाजपा नेता कमलेश वाजपेयी ने बताया कि 17 अप्रैल 2013 को सांसद वरुण गांधी ने गांव में नाली खडंजा का निर्माण कराने के लिए दो लाख रुपये की स्वीकृति करते हुए डीएम को पत्र भेजा था। उसकी प्रति उन्हें भी मिली थी, लेकिन इसके बाद भी विभागीय अधिकारियों ने समय रहते खड़ंजा और नाली निर्माण नहीं कराया।
नतीजतन इस गली में ग्रामीणों का निकलना मुश्किल हो रहा है। हर समय कीचड़युक्त पानी भरे रहने और उसमें घासफूस उग आने की वजह से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस ओर ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत ने भी ध्यान नहीं दिया।