फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   jaam

होली से एक दिन पहले जाम से जूझता रहा शहर

Tue, 10 Mar 2020 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
jaam
पीलीभीत। होली के दिन शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई। असम हाइवे से लेकर उपाधि कॉलेज चौराहा होते हुए गौहनिया चौराहे और चीनी मिल तक गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियों की कतार लगी रहीं। इससे सोमवार सुबह यातायात खासा प्रभावित रहा। वहीं लोगों ने इसे लेकर हंगामा किया तो जाम का कारण बने वाहनों के मालिकों से झड़प होती रहीं, मगर जिम्मेदार मूकदर्शक बने रहे।
विज्ञापन

गन्ने की आवक शुरू होने के बाद से ही सड़कों पर गन्ना लदे वाहन जाम का सबब बन गए हैं। हाल ही में वाहनों को लेकर आ रही जाम की समस्या एवं हादसों को देखते हुए इसकी रोकथाम को लेकर रणनीति बनाई गई थी। इसका पालन कराने के लिए एआरटीओ, यातायात पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस को जिम्मेदारी सौंपी गई। शुरुआत से ही मातहत औपचारिकता निभाकर अभिलेख पूरे करने में जुटे रहे। इसी अनदेखी के चलते रविवार आधी रात से सोमवार सुबह करीब 11 बजे तक राहगीरों के लिए गन्ना लदे वाहन मुसीबत बने रहे। असम हाईवे चौराहे से लेकर टनकपुर हाईवे पर उपाधि कॉलेज चौराहा होते हुए एलएच चीनी मिल तक लगे गन्ने के वाहनों की कतार से जाम की स्थिति बन गई। सोमवार तड़के से हाईवे पर यातायात रेंगता रहा। होली के मौके पर अपने-अपने गंतव्य जाने को निकले लोग इस मार्ग पर पहुंचते ही जाम में फंसकर रह गए। काफी देर बाद भी हालात न सुधरने पर और ट्रैक्टर ट्रॉलियों द्वारा रास्ता बंद किए जाने से फंसे लोगों ने हंगामा भी किया। हालांकि करीब 11 बजे के आसपास हाइवे को गन्ने से भरे वाहनों से मुक्ति मिली। तब कहीं जाकर लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

शहर के अंदर भी रही जाम की स्थिति
होली के चलते शहर के बाजार में सुबह से ही भीड़भाड़ होने लगी। सोमवार को स्टेडियम रोड, सुनगढ़ी तिराहा, विशाल टाकीज के समीप, लक्ष्मी टाकीज के समीप, छिपियान चौराहा, लोहा मंडी, जेपी रोड में दिन में कई-कई बार लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। जाम खुलवाने को यातायात पुलिस को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली के चलते गन्ना क्रय केंद्रों पर ट्रांसपोर्टर और उनका स्टाफ छुट्टी चला गया। इस कारण किसान स्वयं ही अपना गन्ना ट्रैक्टर ट्रॉलियों से चीनी मिल लेकर पहुंच गए। -जितेंद्र मिश्रा, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed