{"_id":"7c48e7150016a85dbee192a8389aaf1f","slug":"it-will-take-six-transformers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोड कम करने को लगेंगे छह ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोड कम करने को लगेंगे छह ट्रांसफार्मर
पूरनपुर/पीलीभीत।
Updated Thu, 04 Jun 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरलोड बिजली ट्रांसफार्मरोें का लोड कम करने को नगर क्षेत्र में छह बिजली ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य गुरुवार को शुरू कर नगर के फीडर एक में ट्रांसफार्मर लगाया गया। व्यापारियों की बैठक में ट्रांसफार्मर लगने पर हर्ष व्यक्त किया गया।
एसडीओ (बिजली) सौरभ भारद्वाज ने बताया कि नगर के छह ओवरलोड ट्रांसफार्मरों को चिन्हित किया गया था। लोडेड ट्रांसफार्मरों का लोड कम करने को और ट्रांसफार्मरों की मांग की गई थी। इस पर छह ट्रांसफार्मरों को लगाने की स्वीकृत मिली है। ब्लाक चौराहा पर गुरुवार को एक ट्रांसफार्मर रखवा दिया गया है। विद्युत उपकेंद्र परिसर, पंकज कालोनी सहित पांच स्थानों पर और ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। उधर, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में ब्लाक चौराहा पर दूसरा ट्रांसफार्मर लगने पर हर्ष व्यक्त किया गया। व्यापारी नेता हाजी लाडले ने कहा कि ट्रांसफार्मर लगने से फीडर एक के उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज, ट्रिपिंग आदि से निजात मिलेगी। बैठक में दुष्यंत शुक्ला, हरगोविंद बाजपेयी, जितेंद्र गुप्ता, बलराम, सिकंदर साबरी, डॉ. नुसरत अली, अनुज, मनोज आदि थे।