{"_id":"65be9b4141b5931270065c22","slug":"investigation-started-in-case-of-dead-body-of-ayushman-card-holder-being-kept-in-private-hospital-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-111555-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आयुष्मान कार्ड धारक का निजी अस्पताल में शव रोकने के मामले में जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आयुष्मान कार्ड धारक का निजी अस्पताल में शव रोकने के मामले में जांच शुरू
विज्ञापन
बीसलपुर। निजी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारक से इलाज के रुपये लेने और मौत होने पर शव रोकने के मामले में डीएम के आदेश पर जांच शुरू हो गई है। जांच के लिए सीएमओ की ओर से गठित टीम ने शनिवार को अस्पताल पहुंचकर रुपये वापस कराए। टीम ने अस्पताल संचालक और स्टाफ के बयान दर्ज किए।
मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी करण गंगवार ने अपने पिता वीरपाल गंगवार को शुक्रवार सुबह सांस फूलने की शिकायत पर नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप है कि अस्पताल में आयुष्मान कार्ड को अमान्य करार दिया गया। मरीज के घर वालों से इलाज के लिए 15 हजार रुपये जमा कराए गए। इलाज के दौरान वीरपाल की मौत हो गई।
इसके बाद डॉक्टर ने कुछ और रुपये मांगे। घरवालों ने असमर्थता जताई तो डॉक्टर ने शव रोक लिया। मामला शनिवार को जब डीएम संजय कुमार सिंह के संज्ञान में आया तो उन्होंने सीएमओ को जांच कराने और रुपये वापस कराने के निर्देश दिए। इस पर सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने एसीएमओ डॉ, छत्रपाल सिंह, अरुण मौर्य और विवेक मिश्र को जांच के लिए भेजा। टीम मृतक के घरवालों को साथ लेकर अस्पताल पहुंची। टीम ने डॉक्टर से मृतक के घरवालों को 15 हजार रुपये वापस कराए। इसके बाद टीम मामले की जांच कर लौट गई।
विज्ञापन
सीएमओ को जांच करने और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही इलाज के लिए वसूली गई धनराशि भी वापस कराने को कहा है। जांच रिपोर्ट मांगी है। - संजय कुमार सिंह, डीएम
मौके पर टीम को जांच के लिए भेजा गया है। टीम ने डॉक्टर से रुपये वापस करा दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. आलोक कुमार, सीएमओ