{"_id":"85e9a80134d828ea9631e3901e613b33","slug":"invalid-construction-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानें तोड़ी, चबूतरे हटाए नाराज व्यापारियों को खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानें तोड़ी, चबूतरे हटाए नाराज व्यापारियों को खदेड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sat, 20 Jun 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेसीबी द्वारा नालों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया जा रहा था कि इस बीच कुछ व्यापारी हनुमान मंदिर के समीप अभियान के विरोध में धरने पर बैठ गए। व्यापारियों का कहना था कि प्रशासन नियमों की अनदेखी कर अतिक्रमण हटवा रहा है, अभियान को आगे नहीं चलने दिया जाएगा। मामला तूल पकड़ने लगा।
विवाद की स्थिति देख प्रशासन के निर्देश पर पुलिस व पीएसी ने लाठियां फटकारनी शुरू कर दी। इससे धरने पर बैठे व्यापारियों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने दो व्यापारियों को हिरासत में लेकर थाना सुनगढ़ी भेज दिया। भारी पुलिस बल देख कोई विरोध करने का साहस नहीं कर सका। इधर नालों पर बनाई गई दुकानों के अगले हिस्सों को दो जेसीबी द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। सख्ती देख व्यापारियों ने खुद ही नाले पर बनाई गई स्लैब, शटरों आदि को हटाना शुरू कर दिया।
स्टेशन रोड पर नाले पर बनी एक दुकान को भी ध्वस्त कर दिया गया। अफसरों के निर्देश पर नाले पर चार से पांच फिट तक किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस बीच कुछ व्यापारियों ने अधिकारियों से खुद ही स्लैब व अन्य निर्माण हटाने की मोहलत मांगी। जिस पर उन्हें शनिवार तक ही अतिक्रमण हटा लेने की मोहलत दी गई। दोपहर करीब दो बजे तक डोरीलाल फाटक तक अतिक्रमण हटाने के बाद अभियान रोक दिया गया।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि अभियान रविवार को भी जारी रहेगा। इस दौरान एएसपी सुधीर कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी अरुणमणि त्रिपाठी, सीओ सिटी कौशलेंद्र कुमार सिंह, शहर कोतवाल अतुल प्रधान, प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी बृजेश सिंह समेत नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
एएसपी ने थामा माइक
स्टेशन रोड पर अतिक्रमण हटाने के दौरान अफरा तफरी का माहौल रहा। भीड़ बढ़ती देख एएसपी ने खुद ही माइक पकड़कर लोगों से हटने की गुजारिश की और न हटने पर पुलिस द्वारा हिरासत में लेने की चेतावनी दी। पुलिस को कई बार भीड़ को खदेडना पड़ा।
कोतवाली तक दिखी अभियान की धमक
शनिवार को अभियान भले ही डोरीलाल फाटक तक ही चला हो, लेकिन इसकी धमक कोतवाली तक सुनाई दी। सुबह से व्यापारियों ने नालों पर डाली गई स्लैब व अन्य निर्माण को हटवाना शुरू कर दिया। यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।
नेताजी को उठानी पड़ी जलालत
अभियान के दौरान समाजसेवी से व्यापारी नेता बने एक नेता जी को उस समय जलालत उठानी पड़ी, जब वह अभियान को अफसरों से शिकायती लहजे में बात कर रहे थे। इस पर एक पुलिस अफसर ने उन्हें धकियाते हुए खदेड़ दिया।
प्रशासन अपनाए सहयोगत्मक रवैय्या
एक संगठन के कुछ लोग यहां आकर व्यापारियों को उकसाने का काम कर रहे हैं। पुलिस भी उनको सपोर्ट दे रही है, जबकि व्यापारी शांतिपूर्वक अभियान का सहयोग कर रहे हैं। प्रशासन को भी व्यापारियों के साथ सहयोगत्मक रवैया अपनाना चाहिए।
- मोहम्मद अफरोज जिलानी, जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल।