फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   international yoga day

सेहतमंद बनने को घर से लेकर पार्क तक किया योग

Mon, 22 Jun 2020 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
international yoga day
पीलीभीत। कोरोना काल की वजह से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक कार्यक्रम तो नहीं हुए, मगर ऐसे में लोगों ने घरों से लेकर पार्कों में सामाजिक दूरी के साथ योग और प्राणायाम का अभ्यास किया। कोरोना से बचाव के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता का महत्व समझते हुए बड़ों के साथ बच्चों ने भी योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
विज्ञापन

अफसरों और नेताओं के अलावा व्यापारियों ने भी योग का महत्व समझा और घरों में ही योगाभ्यास किया। सामाजिक दूरी बनाकर लगने वाले योग शिविरों में कोविड-19 का असर भी साफ तौर पर देखा गया। शिविर में साधकों की संख्या कम रही। अधिकांश लोगों ने परिवार के बीच घरों में ही योग करके अपने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए। भारतीय योग संस्थान की ओर से डिजिटल माध्यम से योग का प्रसारण कराया गया। अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने लोगों को योग की भूमिका के बारे में बताया। पतंजलि योग संस्थान के अध्यक्ष डॉ. एन पी सिंह की ओर से स्प्रिंगडेल कॉलेज में योगाभ्यास कराया गया। क्रीड़ा भारती की ओर से गांधी स्टेडियम में लोगों ने योग किया। जिला कारागार के बंदी और कैदियों को प्रशिक्षक जिला विधिक प्रधिकरण के मनोज कुमार शर्मा ने योग कराया। जेल अधीक्षक अनूप मानव शास्त्री, डिप्टी विक्रम सिंह यादव ने बताया कि योग करने से सकारात्मक विचार उत्पन्न होते हैं। भाजपा बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने अपने घर पर परिवार के साथ योग किया।
विज्ञापन

किसी ने छत पर तो किसी ने पार्क में किया योग
कोरोना संकमण के चलते लोगों ने अपने घरों की छत पर योग के विभिन्न आसन लगाए। अशोक कॉलोनी, निरंजन कुंज कॉलोनी, नेहरू पार्क, बल्लभ नगर कॉलोनी, आवास विकास कॉलोनी के पार्को में भी आम लोगों ने योगाभ्यास किया। संजय रॉयल पार्क में सदर विधायक संजय सिंह गंगवार ने डॉ. मीरा वर्मा और डॉ. राघवेंद्र गंगवार के साथ योग किया। बरखेड़ा विधायक किशन लाल राजपूत, बीसलपुर विधायक रामसरन वर्मा, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने भी घर पर योगाभ्यास किया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने मझोला में अपने घर के बाहर मैदान में योग के विभिन्न आसन लगाए। सनातन धर्म इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य नरेश शुक्ला ने लोगों को योग कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों ने भी दिया योग का संदेश
कोरोना काल के चलते सामूहिक योग शिविर नहीं लगे। ऐसे में अफसरों ने भी अपने घरों में रहकर योग किया। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार, डीडीओ योगेंद्र पाठक, सीडीओ श्रीनिवास मिश्र सहित तमाम अधिकारियों ने अनुलोम-विलोम, कपालभाति समेत विभिन्न आसन लगाकर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया।
बीसलपुर। योग दिवस पर अधिकांश लोगों ने टीवी पर योग गुरु बाबा रामदेव के बताए योगाभ्यास किए। सरस्वती विद्या मदिंर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. रविशरण चौहान, बारह पत्थर मंदिर परिसर में पतंजलि योग समिति के जिला महामंत्री बाबूराम मौर्य और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के तहसील प्रभारी रघुवंध तिवारी और गायत्री शक्ति पीठ में तहसील प्रभारी सत्यपाल यादव ने साधकों को योगाभ्यास और व्यायाम कराया। संवाद

सपाइयों ने चलाई साइकिल
पीलीभीत/पूरनपुर। सपाइयों ने योग दिवस पर साइकिल चलाकर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, बालकराम सागर, अयूब खां, प्रशांत रवि, प्रदीप, विवेक, राजकुमार, सतनाम आदि रहे। पूरनपुर में सपा नगराध्यक्ष महेश आजाद के नेतृत्व में एक कॉलोनी में साइकिल चलाकर योग का संदेश दिया। यहां नगरपालिका सदस्य तौफीक अहमद कादरी, प्रदीप सोनकर, समीर खां, नाजिम, रमाकांत आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed