फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Insurance scheme Judengi Anganbadi Caryktri

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जुड़ेंगी सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्री

Sat, 20 Jun 2015 10:37 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sat, 20 Jun 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री द्वारा अप्रैल में शुरू कई बीमा योजनाओं के लाभ अब जिले की सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाओं को मिलेगा। डीपीओ ने इस पर पहल कर सभी संबंधित बैंकों कार्यकत्री और सहायिकाओं की सूची भेजी है। बैंक खाते से प्रति वर्ष 12 रुपये की धनराशि काटकर सभी को बीमा योजना से कवर किया जाएगा।
विज्ञापन


कम आय वर्ग को सुरक्षा देने के लिहाज ने अप्रैल माह में प्रधानमंत्री ने सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा और अटल पेंशन योजना शुरू की थी। इसमें प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना के तहत खाताधारक के खाते से प्रति वर्ष 12 रुपये की प्रीमियम काटकर उसे दुर्घटना में मौत अथवा पूर्ण अपंगता पर दो लाख रुपये की राशि दिए जाने का प्रावधान है। इस योजना से जहां आम जनता जुड़ रही है। वहीं बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाओं को इससे जोड़ने की पहल की है।
विज्ञापन


सुपरवाइजर और परियोजना अधिकारी के माध्यम से कार्यकत्रियों की सहमति के बाद उन्होंने संबंधित बैंकों को जिले की सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकों के नाम व बैंक खातों के नंबर की सूची भेजी है। आंगनबाड़ी अथवा सहायिका के बैंक पहुंचने पर बैंक अधिकारी उनसे फार्म भरवाकर योजना से जोड़ देंगे। खाते से बीमा राशि कटने के बाद रसीद दी जाएगी जो बीमा कवरेज के अभिलेख के रूप में काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
3600 महिलाएं होंगी लाभान्वित
बाल विकास एवं पुष्टाहार के तहत जिले में 1960 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इनमें कुछ पर एकल कार्यकत्री तैनात हैं। इस प्रकार जिले में कार्यकत्री और सहायिका मिलाकर लगभग 3600 महिलाएं कार्यरत हैं। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जुड़ने से जिले की इन 3600 महिलाएं को दो लाख तक बीमा का लाभ मिल सकेगा। अभी तक यह महिलाएं किसी भी बीमा योजना से नहीं जुड़ी हैं।

000000000000
जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यरत महिलाओं को बीमा योजना से जोड़ने का प्रयास उनकी सहमति से किया जा रहा है। इसके लिए सूची बनाकर बैंकों को भेज दी गई है।
- राजकपूर, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed