फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Instructions to streamline kitchen arrangements before schools reopen.

Pilibhit News: स्कूल खुलने से पहले रसोई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

Wed, 24 Jun 2026 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Instructions to streamline kitchen arrangements before schools reopen.
पीलीभीत। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 25 जून से परिषदीय विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां शुरू होने जा रही हैं। इसके मद्देनजर बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालयों की रसोई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को विद्यालयों का निरीक्षण कर रसोईघर, बर्तनों और खाद्य सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा है, ताकि बच्चों को सत्र के पहले दिन से ही गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन



जिले में 1400 से अधिक परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। शासन के निर्देशों के बाद विभाग ने स्कूल खुलने से पहले आवश्यक तैयारियां पूरी करने पर जोर दिया है। अधिकारियों को रसोईघरों की साफ-सफाई, पानी की उपलब्धता, खाद्यान्न के सुरक्षित भंडारण व भोजन बनाने में उपयोग होने वाले बर्तनों की स्वच्छता की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



बीएसए रोशनी सिंह का कहना है कि मध्याह्न भोजन योजना बच्चों के पोषण और विद्यालय में उनकी नियमित उपस्थिति से जुड़ी महत्वपूर्ण योजना है। ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी। विद्यालयों में भोजन तैयार करने वाली रसोइयों को भी स्वच्छता मानकों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारियों से स्कूल खुलने से पहले सभी व्यवस्थाओं का सत्यापन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत बेहतर व्यवस्थाओं और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही विद्यालयों में रसोई व्यवस्था, साफ-सफाई और खाद्यान्न भंडारण की स्थिति की जांच कराई जा रही है। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed