फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Instructions for strict action against quacks

Pilibhit News: झोलाछाप के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

Wed, 31 Jul 2024 05:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Instructions for strict action against quacks
पीलीभीत। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में झोलाछाप के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही संचारी रोग, जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम की समीक्षा भी की।
विज्ञापन

मंगलवार को देरशाम गांधी सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने क्यूआर कोड के माध्यम से अल्ट्रासाउंड, टीकाकरण, परिवार कल्याण, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, आभा आइडी प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी एमओआइसी को जननी सुरक्षा योजना के तहत संस्थागत प्रसव को बढ़ाने के लिए एफआरयू की क्रियाशीलता एवं लाभार्थियों को प्रसव उपरांत 48 घंटे रोकने एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन प्रदान करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ पीसीपीएनडीटी के तहत पंजीकरण नवीनीकरण, अल्ट्रासाउंड सेंटर मशीनों के अपडेशन के संबंध में भरत रश्मि नर्सिंग होम, मेडीकेयर डायग्नोस्टिक सेंटर पूरनपुर, सेठ अल्ट्रासाउंड, जेएमबी न्यू लाइफ डायग्नोस्टिक सेंटर पूरनपुर, एसएस हाॅस्पिटल एंड अल्ट्रासाउंड व सत्यम डायग्नोस्टिक सेंटर के संबंध में चर्चा की।

इस दौरान पंचायती राज विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में नालियों की सफाई, जलभराव समाप्त करने, झाड़ियों की कटाई आदि का कार्य तेजी से कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आलोक कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed