फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Innocent's life was lost within five minutes of injection, family created a ruckus

इंजेक्शन लगने के पांच मिनट में ही मासूम की जान गई, दुखी परिजन ने किया हंगामा

Thu, 07 Apr 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Innocent's life was lost within five minutes of injection, family created a ruckus
मासूम की मौत के बाद क्लीनिक में लगी भीड़ व मौके पर मौजूद पुलिस। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। बुखार पीड़ित आठ वर्ष के मासूम की इंजेक्शन लगने के पांच मिनट बाद ही निजी क्लीनिक में जान चली गई। दुखी परिजन ने गुस्से में आकर हंगामा कर दिया। डॉक्टर पर आरोप लगाए। पुलिस पहुंची। सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने डॉक्टर से पूछताछ की। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीएमओ ने टीम गठित कर जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मद फारुख निवासी मोहम्मद अजीज के आठ माह के पुत्र मुराद हुसैन को सुबह बुखार आ गया था। इस पर उनकी पत्नी राईना बेगम पुत्र को लेकर जाटों चौराहा स्थित एक निजी क्लीनिक पर गईं थीं। डॉक्टर ने बच्चे को देखा और दिन में करीब 11 बजे उसे इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगाने के पांच मिनट बाद बच्चे की मौत हो गई। इस पर चीख पुकार मच गई। मासूम के परिवार वालों का आरोप था कि डॉक्टर ने बच्चे को गलत इंजेक्शन लगा दिया था। इससे उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत पर परिवार वाले हंगामा करने लगे। काफी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर कोतवाल हरीश वर्धन सिंह पहुंच गए।
विज्ञापन

डॉक्टर से वार्ता कर परिवार वालों को समझाने का प्रयास किया। बाद में कोतवाल ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए परिवार वालों को शांत किया। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिवार वालों की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. राजेश कुमार और सीओ सिटी सुनील दत्त ने डॉक्टर से पूछताछ की। सीएमओ डॉ. अलोक शर्मा ने टीम गठित कर मामले की जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चा मेरे पास आया था। काफी चीख रहा था। पल्स भी डाउन हो रही थी। मैंने कोशिश करने की बात कहते हुए दूसरी जगह ले जाने की सलाह भी दी। इसके बाद इंजेक्शन लगाया था। कुछ देर बाद बच्चे की मौत हो गई।
-डॉ. मोहम्मद सलीम खां, बीयूएमएस
मौत के मामले में टीम गठित कर जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. अलोक शर्मा, सीएमओ
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीएमओ की ओर से जांच कराई जा रही है। दोनों रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सुनील दत्त, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed