फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   injured man

ग्रामीणों का पुलिस चौकी पर धावा

Mon, 09 Feb 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Mon, 09 Feb 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
injured man
ग्रामीणों ने तोड़फोड़ कर चौकी में आग लगा दी और पुलिस की जीप समेत अन्य वाहनों में तोड़फोड़ की। एएसपी और पुलिस बल के मौके पर पहुंचने पर स्थिति नियंत्रण में आई। मामले में पुलिस ने 11 लोगों को नामजद करने के साथ 60-70 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पांच आरोपी गिरफ्तार किए है। गांव में पीएसी-पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

कंबोज नगर निवासी रमेश सिंह उर्फ मैसी वन चौकी टिल्ला नंबर चार पर 14 जनवरी को हुए हमले के मामले में वांछित चल रहा था। रविवार रात करीब आठ बजे हजारा के एसओ भुवनेश गौतम पांच सिपाहियों के साथ कंबोज नगर पुलिस चौकी पहुंचे और यहां से दो सिपाही और लेकर रमेश के घर दबिश दी। पुलिस को देखकर रमेश छत पर चढ़ गया और आत्मदाह की धमकी देते हुए पैरों पर मिट्टी का तेल डालकर पैजामे में आग लगा ली। तब तक कुछ ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। माहौल बिगड़ता देख पुलिस टीम गांव से चौकी लौट आई। कुछ ही देर में तमाम ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर पुलिस चौकी पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि हमलवारों ने फायरिंग भी की।
विज्ञापन

गुस्साए ग्रामीणों की भीड़ से बचने के लिए सभी पुलिसकर्मी इधर-उधर भागेे। चौकी के सिपाही चंद्रपाल और मानपाल नेपाल सीमा और एसओ ने साथी सिपाहियों के साथ एसएसबी चौकी में घुसकर जान बचाई। इस बीच ग्रामीणों ने चौकी में खड़ी तीन सिपाहियों की बाइक क्षतिग्रस्त कर दीं। सरकारी एसओ की जीप को तोड़फोड़ कर पलट दिया और चौकी में आग लगा दी। चौकी में आग से रिकार्ड और तख्त समेत अन्य सामान जल गया। सूचना मिलने पर एएसपी सुधीर कुमार सिंह कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने रमेश के अलावा गांव के परमजीत सिंह उर्फ करमू, छिंदर सिंह, मंगल सिंह, जसवंत सिंह, महेंद्र सिंह, दलीप सिंह, बूटा सिंह सहित 11 लोगों को नामजद और 60-70 अज्ञात के खिलाफ तोड़फोड़, फायरिंग और आगजनी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed