{"_id":"2cafd6e0e8eeca7e5c99f20e4e5d6892","slug":"indra-observed-sahai-the-memory-program-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाया गया इंद्र सहाय का स्मृति कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाया गया इंद्र सहाय का स्मृति कार्यक्रम
पीलीभीत
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्यूनिसपल बोर्ड जूनियर हाई स्कूल में शुक्रवार को स्कूल के संस्थापक इंद्र सहाय सक्सेना का स्मृति कार्यक्रम मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी उमेश गौतम ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। लखनऊ से आए सेवानिवृत्त उपडाक निदेशक डॉ. विजय कुमार सक्सेना ने कहा कि इंद्र सहाय सक्सेना ने बीसलपुर के शैक्षिक क्षितिज पर काफी उल्लेखनीय कार्य किए थे, जिसके लिए बीसलपुर की जनता उनके प्रति हमेशा आभारी रहेगी। कार्यक्रम में हाजी अशरफ कुरैशी, मीनू सिंह, शिल्पी, यामीन, आलोक सैनी, शिवचरन लाल, एजाज अहमद, ललिता, साधना और अफसीन आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने इंद्र सहाय सक्सेना के जीवन परिचय को झलकाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। रामखिलौना शर्मा ने इन बच्चों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में दिनेश समाधिया, राकेश तिवारी, सुधाकर त्रिपाठी, कौशल पांडे और दिलीप पाठक आदि कवियों ने इंद्र सहाय सक्सेना के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालने वाली कविताएं सुनाई। अध्यक्षता रामखिलौना ने और संचालन मीनू ने किया। आयोजक विजय कुमार ने आगंतुकों का आभार जताया।