फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Indo nepal border

भारत नेपाल सीमा पर अभी बंद रहेगा राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण

Wed, 16 Jun 2021 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Indo nepal border
पीलीभीत। भारत-नेपाल सीमा पर राष्ट्रीय राजमार्ग को लेकर चल रहे विवाद में निस्तारण नहीं हो सका है। दो दिन पहले हुई बैठक के बाद दोनों तरफ के अधिकारियों ने अपनी बात रखी। मगर अभी काम बंद ही रहेगा। दोनों देशों के संयुक्त सर्वे के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। भारतीय क्षेत्र में सड़क का करीब एक किलोमीटर का हिस्सा है। पिछले साल भी इसे लेकर तनाव के हालात बने थे। फिर दोनों देशों के अधिकारियों ने बैठक की थी। इसके बाद से काम बंद चल रहा है। मगर कई बार बीच बीच में खुराफात होती रही है। नेपालियों ने 10 दिन के भीतर निर्माण पूरा कराने की बात शुरू कर दी थी। इधर भारतीय विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन

दो दिन पहले भी इसी विवाद को लेकर नेपालियों ने अभद्रता कर दी थी। जिसकी सूचना भारतीय अधिकारियों ने नेपाल के अफसरों को दी। फिर दो दिन पहले दोनों देशों के अधिकारियों ने बात की। मगर अभी भी तनाव के हालात बने हुए हैं। इसे देखते हुए सतर्कता बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी किरीट कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर पुराना विवाद है। इसे देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। एसएसबी भी नजर रखे हुए है। फिलहाल अभी काम बंद रहेगा। दोनों देशों के अधिकारियों का संयुक्त सर्वे होगा। उसी के बाद निर्णय होगा। सर्वे की तिथि केंद्र से आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed