फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Indent proportionate not going to continue

नहीं जारी हो रहा समानुपातिक इंडेंट, किसान परेशान

Thu, 26 Mar 2015 11:34 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 26 Mar 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
संपूर्णानगर चीनी मिल व गन्ना समिति के अधिकारियों की हठधर्मिता के चलते ट्रांस क्षेत्र के गन्ना किसानों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं। एक ओर मिल हांफ-हांफ कर चल रही है। कुछ स्थानों क्रय केंद्रों पर ट्रांसपोर्ट की समस्या भी बढ़ती जा रही है, जिससे किसानों को खासी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इधर तमाम उन किसानों की पर्चियों के आने का दौर जारी है जिनके खेत में गन्ना नहीं है वहीं अभी भी कुछ किसान जिनके खेत में गन्ना खड़ा होने के बाद भी अभी तक उनके सट्टे का संचालन नहीं किया जा सका।
विज्ञापन


ट्रांसक्षेत्र के दर्जन भर गांवों के किसानों को गन्ना संपूर्णानगर चीनी मिल को आपूर्ति होता है। गन्ना अधिनियम के मुताबिक किसानों को समानुपातिक पर्चियां जारी की जानी चाहिए ताकि सभी क्रय केंद्रों पर समान तौर पर गन्ने की खरीद की जा सके तथा इसका लाभ भी सभी किसानों को मिल सके, लेकिन क्षेत्र में  बने तमाम फर्जी सट्टों के संचालन के चलते वास्तविक किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर पिछले 15 दिन से तकनीकी खामियों के चलते चीनी मिल भी अपनी पूरी क्षमता के मुताबिक गन्ना नहीं पेर पा रही है। ऐसे में मिल के अधिकारी मनमाना इंडेट निकाल रहे हैं। इसके चलते कुछ क्रय केंद्रों के लिए अधिक तो कुछ के लिए कम इंडेंट जारी किया जा रहा है। सबसे कम इंडेंट ग्राम सिद्धनगर के लिए जारी किया जा रहा है। इससे तमाम किसानों को पिछले दस दिन से एक भी पर्ची नहीं मिल सकी है।

इससे उनके खेत में खड़े गन्ने के समय से आपूर्ति होने के आसार कम हो गए हैं। उधर शास्त्रीनगर क्रय केंद्र पर ट्रांसपोर्ट व्यवस्था लड़खड़ाने के कारण किसान कई-कई दिन जाम में फंसा रहता है।
रिश्वत न देने पर नहीं बनाया सट्टा
ग्राम सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज निवासी मुश्ताक के सवा दो एकड़ खेत में गन्ना खड़ा है। आरोप है कि सर्वे के दौरान मिल सुपरवाइजर लल्लूराम को मुंहमागी रिश्वत न देने के कारण उसने इनका सट्टा ही नहीं बनाया। मुस्ताक ने इसकी लिखित शिकायत 16 फरवरी को समिति सचिव नंदलाल से की। जिस पर उन्होंने एससीडीआई को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए, लेकिन अभी तक न तो उनका सट्टा चालू किया गया और न ही आरोपी सुपरवाइजर के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई। मुस्ताक ने दो दिन में सट्टा संचालन न होने अथवा आरोपी सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई न होने पर शनिवार को समिति परिसर में व सोमवार को डीएम खीरी के समक्ष धरने की चेतावनी दी है।
000
पिछले कुछ दिनों से मिल पूरी क्षमता से पेराई नहीं कर पा रही। दो दिनों के लिए मिल क्लीनिंग के चलते बंद रहेगी। बीच में इंडेंट का समानुपातिक वितरण नहीं हो सका था। जिसे ठीक किया जा रहा है। किसान मुश्ताक की यदि शिकायत मिलती है तो जांच करा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी तथा उनका सट्टा संचालित किया जाएगा।

एके मिश्रा, जीएम संपूर्णानगर चीनी मिल
000
फर्जी सट्टे चलाने का आरोप
पूरनपुर। गांव चंदिया हजारा के परमजीत सिंह ने गन्ना आयुक्त को भेजे शिकायती पत्र में नोटिस देकर बंद किए गए गन्ना सप्लाई फर्जी सट्टे जांच पूरी होने से पहले बगैर अभिलेख देखे चला देने का आरोप समिति अफसरों पर लगाया है। पत्र में जांच कराकर कार्रवाई कराने और फर्जी सट्टों को बंद  कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed