फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Increased vigilance regarding Omicron

गाजियाबाद में ओमिक्रॉन के दो केस मिलने पर जिले में बढ़ाई सतर्कता

Sun, 19 Dec 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Increased vigilance regarding Omicron
पीलीभीत। गाजियाबाद में ओमिक्रॉन के दो केस मिलने के बाद जिले का स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट हो गया है। जिला अस्पताल और सभी सीएचसी और पीएचसी को आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। विदेशी यात्रा से लौटे लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ा दी है, क्योंकि बीस से ज्यादा यात्री ट्रेस नहीं हो सके हैं। वहीं व्यवस्थाओं को चाकचौबंद किया जा रहा है। अस्पतालों में बेड क्षमता कितनी बढ़ाई जा सकती है इसका जायजा लिया जा रहा है।
विज्ञापन

कोविड की दूसरी लहर जैसी स्थिति न पैदा हो इसलिए स्वास्थ्य विभाग वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा करने में जुटा है। शनिवार तक 1324824 पहला डोज और 568213 दूसरे डोज के टीके लगे। वहीं 2460 सैंपल लिए गए। वहीं चिंता की बात यह है कि विदेश से लौटे कई लोगों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। किसी का पता गलत तो किसी को संपर्क नंबर गलत। हालांकि विभाग का कहना है कि ऐसे लोगों को ट्रेस करने की पूरी कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

बेड क्षमता और ऑक्सीजन प्लांट पर फोकस
स्वास्थ्य विभाग व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर रहा है। जिले में तीन ऑक्सीजन प्लांट हैं। इसमें दो जिला अस्पताल और एक अमरिया सीएचसी में है। सीएमओ ने तीनों प्लांट को चलवाकर देखा है। इसके अलावा बेड की क्षमता कितनी बढ़ाई जा सकती है उसका भी आंकलन किया जा रहा है। जिला अस्पताल में सौ बेड का अस्पताल है। अमरिया में भी 30 से 50 तक की क्षमता की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घुमंतू लोगों के लिए लगाई टीमें
स्वास्थ्य विभाग ने घुमंतू लोगों के वैक्सीनेशन के लिए टीमें लगाई हैं। ऐसे लोगों को ट्रेस करके टीकाकरण कराया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी टीमें भेजी गई हैं।

आपात स्थिति से निपटने के लिए हमारी पूरी तैयारी है। जिला अस्पताल के साथ सीएचसी और पीएचसी भी तैयार हैं। सैंपलिंग और वैक्सीनेशन बढ़ाया जा रहा है। जल्द सौ फीसदी वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
- डॉ. आलोक शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed