{"_id":"712fc57d49952cacc6e4723c38eb9b12","slug":"increased-again-in-the-bottom-of-the-dam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डैम की तलहटी में फिर बढ़ा मगरमच्छों का आतंक, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डैम की तलहटी में फिर बढ़ा मगरमच्छों का आतंक, दहशत
Madotanda
Updated Mon, 04 Jan 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा डैम से निकले मगरमच्छों का आतंक एक बार फिर बढ़ गया है। इससे डैम की तलहटी में बसे लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
शारदा सागर डैम में करीब चार माह पूर्व मटइयालालपुर निवासी प्रफुल्ल विश्वास की पत्नी फूलमाला को मगरमच्छों ने पानी में खींच लिया था। शोरशराबा करने पर मगरमच्छ ने घायल अवस्था में फूलमाला को छोड़ दिया था। जिसे बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन कुछ दिन बाद महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद लोगों की लगातार सक्रियता के चलते मगरमच्छ दिखाई नहीं दे रहे थे।
इधर करीब सप्ताह भर से मगरमच्छों का दोबारा डैम के आबादी वाले क्षेत्र के किनारे पहुंचना शुरू हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एसएसबी की चूका कंपनी के मात्र दो फर्लांग दूर डैम की घास में मगरमच्छों ने अपना डेरा बना रखा है। शाम होते ही यह मगरमच्छ पानी में चले जाते हैं और सुबह होते ही दोबारा इसी घास में आ जाते हैं। मगरमच्छों की मौजूदगी से डैम की तलहटी में बसे लोग एक बार फिर दहशत में हैं।
विज्ञापन