फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Increase the regeneration of society Political Participation

समाज के उत्थान के लिए बढ़ाएं राजनैतिक भागीदारी

Mon, 06 Apr 2015 12:10 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Mon, 06 Apr 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Increase the regeneration of society Political Participation
मौर्य
विज्ञापन
विकास कल्याण एवं अशोक महान सेवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में जनचेतना सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ. रामआसरे कुशवाह ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए संगठित होकर सामाजिक एवं राजनैतिक भागीदार बढ़ानी होगी।

कांशीराम बारातघर में आयोजित मौर्य, शाक्य, कुशवाह, सैनी समाज का जनचेतना सम्मेलन की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख सौभाग्यवती मौर्य ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. कुशवाह ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य समाज के लोगों को जागरूक करना है। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री तपद्र प्रसाद शाक्य ने कहा कि हम कुरीतियों को छोड़कर आपस में सामंजस्य बढ़ाए और एक दूसरे के सुख दुख में शामिल हों।

सम्मेलन में पहुंचे खादी एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद कहा किसी भी समाज की तरक्की का रास्ता शिक्षा के बिना तय नहीं हो सकता। इसलिए सभी अपने बच्चों को शिक्षित कराएं। अशोक महान सेवा संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम मौर्य एवं मौर्य विकास कल्याण संस्था के गिरजाशंकर मौर्य ने भी अपने विचार रखे।

सम्मेलन में गोकुल मौर्य, मुन्ना लाल मौर्य, रमेश चंद्र, बनवारी लाल, मनोज कुशवाह, रोशनलाल, बाबूराम, रामचंद्र, राजेंद्र मौर्य, देवदत्त, रामस्वरूप, लालबहादुर, चंद्रपाल, रामस्वरूप, प्रताप बाबू, ओमशंकर, रोहित कुमार, संजीव कुमार, जुगेंद्र कुमार, जमुना प्रसाद, जगदीश सरन सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed