फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Inauguration and foundation stone laying of 31 construction works costing Rs. 37.91 crore

Pilibhit News: 37.91 करोड़ की लागत के 31 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

Sun, 18 May 2025 10:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Inauguration and foundation stone laying of 31 construction works costing Rs. 37.91 crore
निर्माण कार्यों का लोकापर्ण और ​शिलान्यास करते केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद व गन्ना राज्यम
पीलीभीत। ललौरीखेड़ा ब्लॉक परिसर में हुए कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री/ सांसद जितिन प्रसाद और गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार ने सदर विधानसभा क्षेत्र के 31 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। यह कार्य 37.91 करोड़ रुपये लागत के हैं। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह और सभी ब्लॉकों के ब्लॉक प्रमुख मौजूद रहे।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर केंद्रीय राज्यमंत्री और गन्ना राज्यमंत्री ललौरीखेड़ा ब्लॉक परिसर पहुंचे। कार्यकर्ताओं और आमजन को संबोधित किया। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने पीलीभीत को औद्योगिक नगरी बनाए जाने की बात कही। जिले का समुचित विकास कराने को कहा।
विज्ञापन

वहीं गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार ने सदर विधानसभा क्षेत्र में कराए गए कार्यों की जानकारी दी। सड़कों का निर्माण, पेयजल और अन्य कार्यों के बारे में बताया। इसके बाद बटन दबाकर 31 निर्माण कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें 18 कार्यों का लोकार्पण और 13 का शिलान्यास शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें मझोला-बिरहनी मार्ग पर भरा पचपेड़ा के पास गेट निर्माण, एक सेतु और सड़कों की मरम्मत, नवीनीकरण के कार्य शामिल हैं। इस मौके पर ललौरीखेड़ा ब्लॉक प्रमुख अजय गंगवार, मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा, बीसलपुर नगरपालिका प्रतिनिधि अमन जायसवाल आदि मौजूद रहे।


इन कार्यों का हुआ लोकार्पण और शिलान्यास
कार्यक्रम में दलेलगंज डिग्री गौटिया से सरदारनगर संपर्क मार्ग का पुनर्निमाण, भिकारीपुर भगा से उगनपुर संपर्क मार्ग का पुनर्निमाण, पीलीभीत रेलवे फीडर मार्ग के दोनों ओर इंटरलॉकिंग का कार्य, मझोला-बिरहनी फोनलेन पर अंतरराज्यीय सीमा पर गेट का निर्माण, कुकरीखेड़ा से नूरपुर मार्ग के नवनिर्माण आदि 13 कार्यों का शिलान्यास किया गया।

इसके अलावा जहानाबाद सरौरी मार्ग पर विशेष मरम्मत कार्य, पिंजरा से पट्टी मार्ग का पुनर्निमाण, पीलीभीत-बस्ती मार्ग से गुटैहा मार्ग पर स्थित आर्च कल्वर्ट के स्थान पर लघु सेतु, पहुंच मार्ग व सुरक्षात्मक कार्य, दहगला मार्ग से जंगरोली सिमरिया मार्ग का पुनर्निमाण आदि 18 कार्यों का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed