फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   In the traditional manner throughout the district Was celebrated Dussehra festival

जिले भर में परंपरागत ढंग से मनाया गया दशहरा पर्व

Thu, 22 Oct 2015 11:01 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Thu, 22 Oct 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
In the traditional manner throughout the district Was celebrated Dussehra festival

जिले भर में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। घरों में पूजा अर्चना की गई। वहीं व्यापारियों ने बहीखातों आदि का पूजन किया। जगह-जगह शस्त्र पूजन किया गया।

विज्ञापन

पूरनपुर। नगर समेत ग्रामीण अंचलों में दशहरा पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। लोगों ने घरों में पूजा, अर्चना की। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में क्षत्रिय महासभा के जिला महामंत्री संजय सिंह तोमर के आवास में शस्त्र पूजन हुआ। कार्यक्रम में हवन और रामचालीसा का पाठ भी किया गया। भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया। मंत्रोच्चारण के साथ शस्त्र पूजन हुआ। शस्त्रों में रक्षा सूत्र बांधकर समाज और धर्म की रक्षा का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संजय सिंह तोमर, नरोत्तम सिंह, अर्जुन सिंह, शिवराज सिंह, अरविंद सिंह, ओमपाल सिंह, बृजेंद्र सिंह, पंकज सिंह, राजकुमार सिंह, अनिल सिंह, श्याम सिंह चौहान, जगदीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। नगर समेत पूरे तहसील क्षेत्र में विजयदशमी पर्व मनाया गया। श्रद्धालुओं ने घरों में पूजा अर्चना की और कानों में जौं की बालियाँ लगाकर पुरानी परंपरा का निर्वहन किया। भाजपा के तत्वावधान में सिंह जी की मढ़ी पर शस्त्र पूजन किया गया। भाजपा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राकेश गंगवार, जिलामंत्री मनोज गुप्ता, पूरनलाल गंगवार, सुभाषचंद्र, रघुवंश तिवारी, मुकेश गुप्ता, विनोद मिश्रा, शेर सिंह, सुरेश मिश्रा, चंद्रपाल, डॉ. शिवनंदन सिंह, सचिन मौर्य, आशीष बाजपेई आदि मौजूद रहे। भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने इस मौके पर कन्या भोज कराया।

बिलसंडा। कस्बे समेत ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने विजयदशमी पर विधि विधान से पूजा अर्चना की। शस्त्रधारकों ने शस्त्रों की पूजा की। सुरेश वर्मा, भानुप्रकाश और ललितेश कुमार ने थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में कन्या भोज कराया।
दियोरिया। क्षेत्र में विजयदशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। पर्व के चलते लोगों में खासा उत्साह देखा गया।
चुर्रासकतपुर। क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने घरों में पूजा अर्चना की। शस्त्रधारकों ने शस्त्र पूजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed