फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   in the name of getting a job

रेशन विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर चालीस हजार की ठगी, मुकदमा दर्ज

Sun, 24 Apr 2022 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
in the name of getting a job
कलीनगर। रेशम विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक से चालीस हजार रुपये की ठगी कर ली गई। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बरखेड़ा क्षेत्र के गांव काजर वोझी निवासी परशुराम ने तहरीर में बताया है कि उनके बेटे संजीव कुमार की जान-पहचान माधोटांडा क्षेत्र के गांव फैजुल्लागंज निवासी प्रिंस से हो गई थी। प्रिंस ने रेशम विभाग में नौकरी लगवाने के लिए उनके बेटे से फॉर्म डलवा दिया। आरोप है कि इसके बाद प्रिंस ने नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख रुपये मांगे। विश्वास में आकर 26 दिसंबर 2021 को प्रार्थी ने चालीस हजार रुपये दे दिए। बाकी रुपये नौकरी लगने के बाद वेतन से देने की बात कही। लंबा समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लग सकी।
विज्ञापन

तब उन्होंने प्रिंस से दिए गए रुपये मांगा। वह एक साल तक टालमटोल करता रहा। ज्यादा दबाव देने पर गालीगलौज करने लगा। थाना प्रभारी गौरव बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर फैजुल्लागंज निवासी प्रिंस पुत्र सडकू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed