फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   In the junior and senior class appeal There topper in Amol

वरिष्ठ वर्ग में कशिश व कनिष्ठ में अमोल रहे अव्वल

Thu, 15 Oct 2015 10:40 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Thu, 15 Oct 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
In the junior and senior class appeal There topper in Amol

हॉबीज हेरिटेज इंडिया क्लब के तत्वावधान में हुई डाक टिकट बनाओ प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में कशिश व कनिष्ठ में अमोल सक्सेना ने बाजी मारी।

विज्ञापन

शहर के डिग्री कॉलेज रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ अधीक्षक डाक रामेश्वर दयाल ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आजाद के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम पर आधारित प्रतियोगिता दो वर्गों में हुई। प्रतियोगिता में न्यू मांटेसरी स्कूल, बेनहर पब्लिक स्कूल, लिटिल एंजिल्स, लायंस बाल विद्या मंदिर, स्प्रिंगडेल प्राइड, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, अंगूरी देवी इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, पुष्प इंस्टीट्यूट, जेएमबी इंस्टीट्यूट समेत करीब 15 स्कूल कॉलेजों के 150 बच्चों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने पेपर पर पूर्व राष्ट्रपति के चित्रों को खूबसूरती के साथ उकेरा। निर्णायक मंडल में शामिल पीसी मिश्रा, छवि मेहरोत्रा, आफताब सिंह संधू ने परिणाम की घोषणा की। जिसमें वरिष्ठ वर्ग में पुष्प इंस्टीट्यूट की कशिश ने पहला, दीपशिखा ने दूसरा, शुभि राठौर ने तीसरा स्थान पाया। जबकि कनिष्ठ वर्ग में बेनहर स्कूल के अमोल सक्सेना, अनुराग श्रीवास्तव, श्रुति अग्रवाल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

डॉ. कलाम पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अनुराग श्रीवास्तव, प्रियंका, वंशिका, राधिका द्विवेदी, वैशाली, ओमांशी, रिंपी राठौर, नेहा राठौर द्वारा सही उत्तर देने पर पुरस्कृत किया गया। अनुराग श्रीवास्तव को स्टूडेंट ऑफ द डे चुना गया। इस मौके पर अध्यक्ष रमाकांत शर्मा, सचिव केशव अग्रवाल, करुणाशंकर शुक्ला, अमिताभ त्रिपाठी, हर्षल सिंह, संस्थापक कलीम अतहर, संरक्षक मंजीत सिंह, एसपीएस संधू, साकेत सक्सेना, धीरेंद्र सिंह, डॉ. डीके गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed