{"_id":"814462c461968c1aef1f1529a243dd04","slug":"in-the-first-phase-56-women-ajmaangi-fortune-in-jipan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रथम चरण में जिपं में भाग्य आजमाएंगी 56 महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रथम चरण में जिपं में भाग्य आजमाएंगी 56 महिलाएं
Pilibhit
Updated Sun, 04 Oct 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में जिला पंचायत में 56 महिलाएं अपना भाग्य आजमा रही हैं। जिला पंचायत के नौ वार्डों में कुल 142 नामांकन हुए हैं। इसमें 86 पुरुष प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में मरौरी और बरखेड़ा ब्लाक में नौ अक्तूबर को मतदान कराया जाना है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया होने के बाद जिला पंचायत के नौ वार्डों में 142 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन नौ पदों में दो पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जिसमें एक अनारक्षित महिला और दूसरी पिछड़ी महिला के लिए हैं, लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित हो जाने के चलते बड़ी संख्या में महिलाओं ने इसमें आवेदन किए हैं।
विज्ञापन
जिला पंचायत के नौ वार्डों में हुए नामांकन में 56 महिलाएं हैं। इनमें वार्ड नंबर 13 अनारक्षित महिला होने के चलते सर्वाधिक 20 महिलाएं मैदान में उतरीं हैं। वहीं पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित वार्ड 24 पर नौ महिलाएं चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
इन दो वार्डों के अलावा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड 15, 16 व 26 पर भी क्रमश: सात, चार और चार महिलाएं चुनाव मैदान में हैं। पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड 14 में एक भी महिला प्रत्याशी नहीं है। तीन शेष बचे अनारक्षित वार्ड संख्या 12, 25 और 27 पर भी क्रमश: एक, तीन और आठ महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं। महिलाओं के सापेक्ष यदि पुरुषों की बात करें तो 142 प्रत्याशियों में 86 पुरुष प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हैं।
वार्ड 27 में दो सावित्री
जिला पंचायत का वार्ड संख्या 27 यूं तो अनारक्षित है लेकिन 12 पुरुष और आठ महिलाएं हैं। इन महिलाओं में दो महिलाएं सावित्री देवी नाम की हैं। ऐसे में दोनों प्रत्याशियों को मतदाताओं को अपने-अपने पक्ष में करना काफी मुश्किल भरा हो सकता है।
प्रथम चरण में जिला पंचायत के प्रत्याशियों की स्थिति
वार्ड आरक्षण प्रत्याशी पुरुष महिलाएं
12 अनारक्षित 13 12 01
13 अना.महिला 20 00 20
14 पिछड़ा वर्ग 17 17 00
15 अनुसूचित 17 10 07
16 अनुसूचित 14 10 04
24 पिछड़ीमहिला 09 00 09
25 अनारक्षित 19 16 03
26 अनुसूचित 13 09 04
27 अनारक्षित 20 12 08