{"_id":"4b217c49ab221c699d87fe4db54c8afc","slug":"in-the-field-of-tiger-strolls-panic-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी से दहशत
majala
Updated Sun, 23 Aug 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्यूनीडाम क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी से दहशत का माहौल है। बाघ अब तक तीन पालतू कुत्तों और एक नील गाय को शिकार बना चुका है। रविवार को सुबह गैस एजेंसी के पास सड़क पर आ जाने से रास्ता जाम हो गया।
विज्ञापन
मझोला से अमरिया जाने वाले मार्ग और इसके आसपास अक्सर बाघ की चहलकदमी रहती थी, जो पिछले दो माह से शांत था। इधर पिछले तीन दिनों से बाघ जंगल क्षेत्र से बाहर एक बार फिर घूमता नजर आया है। ड्यूनीडाम स्थित मंदिर के बाबा ने बताया कि दो दिन पूर्व उनके कुत्ता को बाघ ने मार दिया। सुबह मंदिर के बाहर बाघ के पैरों के निशान भी देखे गए हैं। इसके अलावा ड्यूनीडाम पुलिस चौकी और डाम के कर्मचारी का कुत्ता भी बाघ ने मार डाला।
विज्ञापन
वहीं शुक्ला फार्म पर एक नील गाय को बाघ ने अपना शिकार बनाया है। एक दिन पूर्व तीन बजे फरदिया गैस एजेंसी के पास बाघ वाहनों के आगे आ गया था। लगभग 20 मिनट तक मार्ग पर टहलने के बाद हटा तब यातायात शुरू हो सका। क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि वन विभाग को इसकी सूचना दी गई है लेकिन किसी भी अधिकारी कर्मचारी ने पहुंचकर जांच करना उचित नहीं समझा। इससे लोगों में नाराजगी है। इस बाबत जानकारी करने पर डिप्टी रेंजर दीनानाथ ने बताया कि बाघ की कोई सूचना उन्हें नहीं मिली है। अमरिया क्षेत्र में पिछले काफी समय से बाघ घूम रहा है जिसकी बराबर निगरानी की जा रही है।