फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   In the dispute between Bilsanda Chairman and Pradhan side, a report was filed against 29 people including five named.

Pilibhit News: बिलसंडा चेयरमैन और प्रधान पक्ष में हुए विवाद में पांच नामजद समेत 29 पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 07 Mar 2026 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
In the dispute between Bilsanda Chairman and Pradhan side, a report was filed against 29 people including five named.
बिलसंडा। नगर पंचायत चेयरमैन डीके गुप्ता और प्रधान कालीचरन के पक्ष में बृहस्पतिवार को विवाद के बाद हुई मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर शुक्रवार को पांच नामजद समेत 29 लोगों के खिलाफ कई आरोपों में रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें चेयरमैन पक्ष ने तीन नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास, जबकि प्रधान पक्ष ने चेयरमैन समेत दो नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

चेयरमैन पक्ष के श्यामू गुप्ता ने बिलसंडा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह एक बाइक एजेंसी पर फाइनेंस मैनेजर हैं। क्षेत्र के गांव रुरिया के प्रधान कालीचरन एजेंसी पर दुर्घटनाग्रस्त बाइक को ठीक कराने बृहस्पतिवार सुबह आए थे। इसी दौरान उनसे गाली-गलौज की गई। इसकी शिकायत उन्होंने अपने रिश्तेदार चेयरमैन डीके गुप्ता से की। बाद में प्रधान ने चेयरमैन को समझौते के नाम पर सुनियोजित साजिश के तहत अपने गांव बुलाया। प्रधान के बुलाने पर वह, चेयरमैन के अलावा, मो. अबरार, रंजीत कश्यप, रिजवान खां समेत अन्य लोग गांव में बातचीत करने पहुंचे। वहां पर प्रधान व साथ मौजूद उनके भतीजे विपिन, धर्मेंद्र और लगभग एक दर्जन लोगों ने बिना कोई बात सुने गाली-गलौज की। विरोध किया तो प्रधान के साथ मौजूद लोगो ने वहां पहले से ही रखे लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। प्रधान कालीचरन के वार से वह घायल हो गए। साथी रंजीत कश्यप, मो. अबरार और मो. रिजवान को भी पीटकर घायल कर दिया गया। जब चेयरमैन और सौरभ जायसवाल ने बचाने का प्रयास किया, तो आरोपी उन पर भी हमलावर हो गए। लाठी एवं पत्थर चलाकर गाड़ी का शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन

दूसरी ओर प्रधान कालीचरन ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि कस्बा बिलसंडा के श्यामू उर्फ लाडले गुप्ता से गांव के प्रेमपाल की बाइक को ठीक करने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद श्यामू अपने साथ चेयरमैन डीके गुप्ता व अपने 12 साथियों के साथ गांव में पहुंचे। उनके भतीजे संजीव व पुत्री के साथ गाली-गलौज की। साथ ही लाठी व लोहे की राॅड और डंडों से पीटने लगे। इससे वह लोग घायल हो गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----
साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई
बिलसंडा थाना प्रभारी सिद्धांत शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों से प्राप्त तहरीर के आधार पर क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed