फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   In Sawan it is cloudy but it is not raining

बदनाम हुआ सावन...पिछले साल से कम हुई बारिश, किसान परेशान

Wed, 03 Aug 2022 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
In Sawan it is cloudy but it is not raining
धान की फसल। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। सावन क ा महीना झमाझम बारिश के लिए जाना जाता है, लेकिन अभी तक जिले में अदद बारिश का इंतजार हो रहा है। मंगलवार को भी दिनभर बादल छाए रहे, पर पानी नहीं गिरा। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कम बारिश हुई है। जून-जुलाई में करीब 30 एमएम (मिली मीटर) कम बारिश हुई। हालांकि विशेषज्ञ संभावना जता रहे हैं कि अगस्त में अच्छी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

बारिश का सीजन जून से सितंबर तक रहता है। तराई के अपने जिले की बात करें तो यहां हर साल औसतन 1150 एमएम बारिश होती है। हालांकि पिछले कुछ वर्षों में देेखा गया कि जून-जुलाई की तुलना में अगस्त-सितंबर में अधिक बारिश हुई। पिछले साल भी यही देखने को मिला था। धान की फसल पर भी असर पड़ा था। इस बार जून और जुलाई में औसत से कम बारिश हुई। वहीं, जुलाई और अगस्त में औसत 300 एमएम बारिश होती है।
विज्ञापन

इस बार जुलाई में 100 एमएम से अधिक बारिश हुई। अगर अगस्त में भी यही रुख रहता तो औसत से कम बारिश होगी। पिछले दो दिनों में अलग-अलग स्थानों पर करीब 20 एमएम बारिश हुई है। मंगलवार को भी जिले के कुछ स्थानों पर बारिश हुई। वहीं, मौसम विशेषज्ञों ने संभावना जताई है कि अगस्त में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दो दिनों हो सकती है बारिश
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएस ढाका के अनुुसार अगले दो दिन बारिश की संभावना है। घने बादल छाये रह सकते हैं। उसके बाद भी बारिश संभावना है।
पिछले साल की बारिश
जून में : 120 एमएम
जुलाई में : 120 एमएम
अगस्त में : 130
इस बार की बारिश
जून में: 80 एमएम
जुलाई में : 100 एमएम
धान की फसल की लागत बढ़ी
कम बारिश होने का सबसे बड़ा नुकसान किसानों को उठाना पड़ रहा है। धान की लागत डेढ़ गुना तक बढ़ गई है। धान की रोपाई में ही प्रति एकड़ दस लीटर डीजल खर्च होता था वो इस बार पंद्रह लीटर तक पहुंच गया। किसानों के अनुसार अब तक धान की फसल में पांच से छह बार सिंचाई करनी पड़ गई है। बारिश होने से सिंचाई की जरूरत तीन से चार बार ही पड़ती थी। अगर यही हाल रहा तो फसल तैयार होने तक आठ से दस बार सिंचाई करनी पड़ सकती है।

पिछले साल की तुलना में अभी तक बारिश कम हुई है। वैसे आमतौर पर जुलाई और अगस्त में करीब तीन सौ एमएम बारिश हो जाती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुुआ। औसत से कम बारिश हुई है। अगस्त में अच्छी बारिश हो सकती है। -डॉ. एसएस ढाका, मौसम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed