{"_id":"ea18079de0be404678c25329b26ef1bc","slug":"in-polls-at-11-94-lakh-voters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव में इस बार 11.94 लाख वोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव में इस बार 11.94 लाख वोटर
Pilibhit
Updated Sun, 06 Sep 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने शनिवार देरशाम त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी है। सूची के अनुसार जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 11,94,848 हो गई है। इसमें सर्वाधिक 3.82 लाख मतदाता पूरनपुर ब्लाक में हैं। अंतिम मतदाता सूची में पुनरीक्षण के बाद 1357 नए मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटे प्रशासन ने गांव गांव अभियान चलाकर मतदाता सूचियां तैयार की थीं। पिछले माह इसकी अनंतिम सूची प्रकाशित की गई थी और 20 अगस्त तक दावे आपत्तियां लेकर 26 अगस्त तक इनका निस्तारण किया गया। निस्तारण के बाद चुनाव कार्यालय ने सूचियों को तीन सितंबर शाम तक चुनाव आयोग की वेबसाइट पर लोड कर दिया था।
विज्ञापन
शनिवार शाम आयोग से प्रकाशित होने के बाद पंचस्थानि चुनाव कार्यालय ने सूचियों को वेबसाइट से अपलोड कर सभी ब्लाकों को उपलब्ध करा दी। अंतिम मतदाता सूची से पूर्व जारी हुई अनंतिम सूची में जिले में मतदाताओं की संख्या 1193491 थी जो 1357 नए मतदाताओं को जोड़ने के बाद 11,94,848 हो गई है। मतदाता सूची में सर्वाधिक मतदाता पूरनपुर ब्लाक में 3.82 लाख हैं जबकि सबसे कब 1.17 लाख मतदाता बीसलपुर ब्लाक में हैं।
विज्ञापन
मतदाताओं की ब्लाकवार स्थिति
क्रम ब्लॉक ग्राम पंचायत मतदाता
1. अमरिया 105 1,75,357
2. मरौरी 95 1,42,812
3. बीसलपुर 100 1,29,043
4. बिलसंडा 78 1,17,937
5. बरखेड़ा 85 1,25,552
6. ललौरीखेड़ा 69 1,22,037
7. पूरनपुर 189 3,82,110
8. योग 721 11,94,848