फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   In investigation, disproportionate assets were found near Babu of CMO office

जांच में सीएमओ दफ्तर के बाबू पास आय से अधिक संपत्ति मिली

Wed, 02 Mar 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
In investigation, disproportionate assets were found near Babu of CMO office
पीलीभीत। शासन स्तर से चल रही जांच में सीएमओ कार्यालय के वरिष्ठ सहायक कुंवर हिरेश सरन सक्सेना पर लगे आरोप सही पाए गए हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी दस्तावेजों के जरिए मृतक आश्रित कोटे से नौकरी हासिल की और आय से अधिक संपत्ति अर्जित की। मंगलवार को इस आशय का आरोपपत्र मिलने के बाद बाबू को पंद्रह दिन के भीतर आखिरी बार जवाब देने को कहा गया है। आरोपपत्र में बाबू के पास आय से 48 फीसदी ज्यादा संपत्ति होने की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन

पिछले साल सीएमओ कार्यालय के बाबू हिरेश को लेकर शासन स्तर पर शिकायत हुई थी। प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाए जाने पर बाबू को निलंबित करते हुए अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बरेली मंडल कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया था। अब जांच के बाद निदेशक प्रशासन और नियुक्ति प्राधिकारी डॉ. राजागणपति आर से अनुमोदित आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि बाबू को पहली जनवरी 2008 से एक निर्धारित समय तक सभी वैध सोर्स से कुल आय 31,78,053 रुपये प्राप्त हुई।
विज्ञापन

इस दौरान चल-अचल संपत्ति और परिवार के भरण भोषण पर 47,04,782 रुपये खर्च किए गए। यह आय के मुकाबले 48.04 फीसदी ज्यादा है। उनके पास 15,26,729 रुपये आय से अधिक पाए गए। बाबू ने मृतक आश्रित कोटे में नौकरी हासिल की। इसके लिए उसने हिंदी साहित्य सम्मेलन इलाहाबाद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रमाण पत्र लगाए, जबकि शासन स्तर पर इनको मान्यता नहीं है। मानद संपदा पोर्टल पर गलत सूचना अपलोड कराई। अब बाबू को निर्देश दिए गए हैं कि आरोप पत्र प्राप्त होने के पंद्रह दिन के भीतर अपना जवाब दें। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि शासन स्तर से जो पत्र आया है, उससे संबंधित निर्देश कुंवर हिरेश सरन सक्सेना को भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed