फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   In eight years, the state has developed rapidly in many areas

Pilibhit News: आठ वर्षो में राज्य ने कई क्षेत्रों में किया तेजी से विकास

Fri, 12 Sep 2025 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 12 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
In eight years, the state has developed rapidly in many areas
पीलीभीत। समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान का हुआ शुभारंभ मंडलायुक्त सौम्या अग्र्रवाल, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और कार्यक्रम में आए राज्य अतिथि ने किया। इसके बाद प्रबुद्धजनों के साथ बैठक कर सरकारी योजनाओं व अन्य विषयों पर जानकारी साझा की गई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। इस अभियान में अब हर नागरिक को अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। नागरिकों की सीधी भागीदारी से न केवल योजनाएं अधिक प्रभावी बनेंगी बल्कि विकास की यात्रा में सभी वर्गों का योगदान भी सुनिश्चित होगा। मंडलायुक्त ने सौम्या अग्रवाल ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि 2047 के विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमें अभी से तैयारी करनी होगी। बच्चों को पढ़ाई के साथ उद्योग एवं व्यापार के प्रति प्रेरित करे। राज्य अतिथि एमके सिंह ने कहा कि पिछले 08 वर्षों में कृषि, उद्योग, स्वास्थ, निवेश आदि क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश ने तीव्र विकास किया है। उत्तर प्रदेश में निवेश में बढोत्तरी हुई है। भारत के साथ साथ उत्तर प्रदेश भी तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। इसी तरह विकसित भारत के साथ उत्तर प्रदेश विकसित होगा। राज्य अतिथि डाॅ. एसएस ढाका ने कहा कि भारत विश्व की चौथी बडी अर्थव्यवस्था है। 2047 तक 30 ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए उत्तर प्रदेश को 06 ट्रिलियन डालर इकोनाॅमी बनना होगा। इसके लिए आम जनता से भी सुझाव लिए जा रहे है, ताकि देश को विकसित बनने में हर व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed