{"_id":"5ee514618ebc3e43211c888f","slug":"illegal-mining-raid-pilibhit-news-bly409181127","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरनपुर के गांव में सीओ ने छापा मारकर पकड़ा मिट्टी का खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरनपुर के गांव में सीओ ने छापा मारकर पकड़ा मिट्टी का खनन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। गांव लोधीपुर के समीप खेत से हो रहे मिट्टी खनन होते सीओ योगेंद्र कुमार ने पकड़ लिया। मिट्टी से भरी चार ट्रैक्टर ट्रॉली और एक पोकलैंड मशीन पुलिस ने कब्जे में ली है। दो ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर माफिया मौके से भाग गए। पुलिस ने चारों ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज कर रिपोर्ट खनन अधिकारी को भेजी है।
रेत और मिट्टी का अवैध खनन इलाके में रुकने का नाम नहीं ले रहा है। खनन माफियाओं को पुलिस के अलावा कुछ सफेदपोश और उनके पुत्रों का संरक्षण बताया जा रहा है। सेहरामऊ थाना क्षेत्र में खनन की मिट्टी और रेत की निकासी चरम पर है। कोतवाली क्षेत्र के गांव लोधीपुर के समीप खेतों में रात को खनन होने की सूचना पर सीओ ने एसएसआई संजय सिंह, दरोगा अब्दुल समीद के साथ छापा मारा। इससे खनन माफियाओं में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मिट्टी से भरी चार ट्रैक्टर ट्रॉली और मिट्टी खोदने के लिए लाई गई पोकलैंड मशीन कब्जे में लेकर उसे घुंघचाई पुलिस चौकी में खड़ा करा दिया। इस दौरान खनन माफिया के गुुर्गे दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को लेकर मौके से भाग निकले। पुलिस ने पकड़े गए चारों ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया। एसएसआई संजय सिंह ने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट खनन अधिकारी को भेज दी गई है। बता दें कि इससे पहले भी एसडीएम और तहसीलदार छापा मारकर अवैध खनन पकड़ चुके हैं। मगर, इसका असर लंबे समय तक नहीं रहा।