फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ignoring quality in flood control works

बाढ़ नियंत्रण के कार्यो में गुणवत्ता की अनदेखी

Fri, 20 May 2022 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ignoring quality in flood control works
नगरिया खुर्द कला क्षेत्र में कार्य स्थल के निकट से उठाई जा रही रेत। - फोटो : PILIBHIT
कलीनगर। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को सुरक्षित बचाने के लिए मंजूर हुए प्रोजेक्ट के टेंडर 28 से 30 प्रतिशत कम रेट पर लिए गए। अब काम के नाम पर गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। वर्तमान में नगरिया खुर्द कला में जारी परकोपाइन के कार्य को औपचारिकता निभाकर पूरा किया जा रहा है। अफसरों की भूमिका पर भी ग्रामीण सवाल उठाने लगे हैं।
विज्ञापन

नगरिया खुर्द कला में जीयो बैग के अलावा बाढ़ नियंत्रण कार्यों को सुरक्षित बचाने के लिए परकोपाइन (नदी की धार रोकने के लिए सीमेंट के बने पोल) लगाने का कार्य किया जा रहा है। कार्य में मानक को ताक पर रखा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि परकोपाइन के कार्य में एक सेट में चार सरिया और सात रिंग लगाने के साथ तीन/एक का मसाला लगाया जाता है लेकिन मौके पर दो सरिया और तीन रिंग लगाकर छह/एक मसाला लगाया जा रहा है। सूखने से पहले लगाने की प्रकिया पर जोर दिया जा रहा है। जानकारी के बाद भी अभियंता अनजान बने है।
विज्ञापन

कार्य स्थल से रेत निकालने से खतरा बढ़ने का आशंका
जीओ बैग लगाने का कार्य भी किया जा रहा है। बैग में रेत भरने के लिए कार्य स्थल के निकट मडपंप से रेत निकाली जा रही है। इससे नदी की गहराई अधिक होने से खतरा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। दरअसल पिछली बरसात से पहले 9 ए स्पर के निकट मंडपंप से कार्य कराने को रेत निकाली गई थी। गहराई अधिक होने से नदी ने उस स्थान पर अधिक कटान कर महत्वपूूर्ण स्पर को भी काट दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed