{"_id":"625b0aa8730eb66dc27ed08b","slug":"if-five-lakhs-were-not-found-then-the-engagement-was-broken-pilibhit-news-bly4817161194","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख नहीं मिले तो तोड़ दी सगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लाख नहीं मिले तो तोड़ दी सगाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलसंडा। सगाई में तय रकम से अचानक पांच लाख रुपये अधिक की मांग पूरी नहीं करने पर वर पक्ष सगाई की रस्म अदा किए बिना ही चले गए। इतना ही बिना जब लोगों ने समझाने की कोशिश की तो वर पक्ष ने हंगामा भी किया। लड़की के पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कसबा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी बरेली के बहेड़ी के युवक से तय की थी। फरवरी में लड़का पक्ष के घर पर जाकर रोक की रस्म अदा हो गई। जिसमें ढाई लाख रुपये समेत अन्य सामान दिया गया। उसी समय 15 अप्रैल को सगाई और आठ मई को शादी होना तय हुआ था।
तिथि के अनुसार 15 अप्रैल को सगाई और तिलक का कार्यक्रम एक बैंक्वेट हाल में रखा गया था। खाना शुरू होने के बाद लड़का पक्ष के लोगों ने तय रकम से पांच लाख अधिक की डिमांड कर दी। लड़की पक्ष वालों ने देने में असमर्थता जताई तो लड़के पक्ष के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
लड़की के चोट के निशान होने का हवाला देते हुए सगाई से मना करने लगे। जब लोगों ने समझाने की कोशिश की तो और उग्र हो गए। आरोप है कि लड़का पक्ष वाले अपने साथ दिए हुए दो लाख रुपये और जेवर लेकर चले गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।