फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   If demand of dowry was not met then triple talaq was given

Pilibhit News: दहेज की मांग न हुई पूरी तो दे दिया तीन तलाक

Sat, 25 Feb 2023 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
If demand of dowry was not met then triple talaq was given
- ससुरालियों ने महिला की पिटाई भी लगाई, पुलिस ने पति समेत 13 के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर गांव जादौपुर गहलुइया निवासी अनमता बेगम को उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। ससुरालियों ने उसकी पिटाई कर जान से मारने की कोशिश की। बमुश्किल जान बचाकर मायके पहुंची अनमता ने घटना की जानकारी मायके वालों को दी। पुलिस ने उसके पति गांव निवासी जावेद शेख समेत 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
अनमता बेगम ने बताया कि उसकी सात महीने की पुत्री है। करीब एक साल से उसके ससुराली दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। तब उसने ससुरालियों के खिलाफ पूरनपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गांव वालों ने फैसला कर उसे फिर ससुराल भिजवा दिया। 22 फरवरी को उसके पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर फोन पर तीन तलाक दे दिया। ससुरालियों ने उसकी जमकर पिटाई की। जान से मारने की कोशिश की।
विज्ञापन

बमुश्किल अपनी बच्ची को लेकर मायके पहुंचकर घटना की जानकारी उसने अपने मायके वालों को दी। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि अनमता बेगम की ओर से उसके पति जावेद शेख, ससुर जाबिर शेख, सास तारा बेगम, देवर मोईनुद्दीन, ननद नाजरीन, यासमीन, बहनोई याकूब, चचिया ससुर आरिफ, शाकिर, चचिया सास शवनम, सियार जहां, ममिया सास नसरीन, ममिया ससुर अकबुल्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed