{"_id":"203217112d7ba94e8467f591aeccae63","slug":"i-would-not-jtpura-choose-prdani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जटपुरा में नहीं होगा प्रधानी का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जटपुरा में नहीं होगा प्रधानी का चुनाव
Purnpur
Updated Mon, 07 Dec 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
जटपुरा मेें प्रधान पद की प्रत्याशी वर्षा सिंह की मौत के बाद प्रशासन ने प्रधान पद का चुनाव स्थगित कर दिया है। अब गांव में केवल पंचायत सदस्य पद के लिए बुधवार को मतदान कराया जाएगा। प्रधानी का चुनाव रद्द होने से चुनाव लड़ने वालों को निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन
चौथे चरण में होने वाले चुनाव मेें ग्राम पंचायत जटपुरा से प्रधान पद के 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। चुनाव मे जीत हासिल करने को प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने पूरी ताकत झोंक रखी थी। इस दौरान प्रत्याशी वर्षा की रविवार को संदिग्ध मौत हो गई। प्रत्याशी की मौत के बाद ग्राम पंचायत में प्रधानी के चुनाव को लेकर असमंजस की स्थिति पर सोमवार को भी कुछ प्रत्याशी और उनके समर्थक प्रचार करते रहे। लेकिन प्रशासन द्वारा चुनाव स्थगित किए जाने की सूचना से लोगों में मायूसी छा गई।
विज्ञापन
एडीएम अजयकांत सैनी ने बताया कि प्रत्याशी की मौत पर अब जटपुरा में प्रधान पद का चुनाव नहीं होगा। ग्राम पंचायत सदस्य पद का चुनाव होगा। इसके लिए गांव में तीन बूथ बनाए जा रहे हैं। गांव में प्रधान पद का चुनाव स्थगन की सूचना चुनाव आयोग को भेज दी गई है। अब आयोग के निर्देश मिलने पर ही चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन