फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Husband suffers burn injuries after wife throws acid on man over love affair

Pilibhit News: प्रेम-प्रसंग के विवाद में पत्नी पर तेजाब फेंकने का आरोप, पति झुलसा

Mon, 27 Apr 2026 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Husband suffers burn injuries after wife throws acid on man over love affair
पीलीभीत। शहर में वैवाहिक विवाद के चलते पत्नी पर घर में घुसकर हंगामा करने और बाद में पति पर तेजाब फेंकने का आरोप लगा है। घटना में पति गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि पत्नी भी आंशिक रूप से घायल हुई है। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2020 में लखीमपुर खीरी जनपद धौरहरा की रहने वाली युवती से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उसे पत्नी के किसी अन्य युवक से संबंध होने की जानकारी मिली। इसके बाद से दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा दिया। इसके बाद दोनों अलग रहने लगे। पीड़ित ने न्यायालय में तलाक की अर्जी दाखिल कर रखी है, जो फिलहाल विचाराधीन है। बताया जा रहा है कि तलाक का नोटिस मिलने के बाद रविवार को पत्नी पीलीभीत शहर स्थित युवक के घर पहुंची।
विज्ञापन

युवक का आरोप है कि उसने घर के बाहर हंगामा किया और वहां खड़ी उसकी स्कूटी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद वह जबरन घर के अंदर घुस गई। इसी दौरान पत्नी अपने साथ लाई तेजाब की बोतल से उस पर हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। घटना के समय घर में केवल दोनों ही मौजूद थे। इस दौरान वह भी आंशिक रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

30 प्रतिशत शरीर झुलस गया
चिकित्सकों के अनुसार पीड़ित का करीब 30 प्रतिशत शरीर झुलस गया है। इसमें उसके चेहरे और शरीर के अन्य हिस्से झुलसे हैं। वहीं युवक की पत्नी का उपचार पुलिस निगरानी में कराया जा रहा है। दंपती की एक पांच साल की पुत्री है। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed