फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Husband in a road accident Death , wife injured

सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल

Sat, 14 Nov 2015 10:27 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sat, 14 Nov 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
Husband in a road accident Death , wife injured

थाना न्यूरिया क्षेत्र में धनकुना पुलिस चौकी के पास टेंपो की टक्कर से बाइक सवार गांव जटपुरा निवासी 40 वर्षीय प्रेमचंद और उसकी पत्नी रम्मी देवी घायल हो गईं। घायलों को जिला अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रेमचंद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

हादसे में घायल गांव जटपुरा निवासी रम्मी देवी ने बताया कि वह भैया दूज पर्व पर पति प्रेमचंद के साथ मायके दहगला गई थी। वापस आते समय धनकुना पुलिस चौकी के पास सामने से आ रहे टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस 108 से दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने प्रेमचंद को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के घर वाले और ससुराल के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ दलवीर सिंह वर्मा ने बताया कि अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


बाइक की टक्कर से दो बहनें घायल
औरैया मजार के पास बाइक ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे साइकिल सवार गांव फुलैल निवासी दो सगी बहनें 28 वर्षीय कुन्नो देवी और 17 वर्षीय चंद्रवती घायल हो गईं। दोनों बहने बिथरा से सामान लेकर घर वापस लौट रहीं थीं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर उसकी बाइक कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइकों की भिड़ंत में दो
घायल, एक रेफर
शेरपुर रोड पर बाइकों की भिड़ंत दो लोग घायल हो गए। गंभीर घायल गांव वक्तापुर निवासी जंगबहादुर को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गांव वक्तापुर निवासी जंगबहादुर अपने रिश्तेदार गांव गुलड़हा निवासी हरीओम के साथ बाइक से गांव धर्मापुर से घर लौट रहे थे। शेरपुर रोड पर पीछे से आई बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल दोनों को सीएचसी लाया गया। गंभीर घायल जंगबहादुर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


सड़क हादसे की रिपोर्ट दर्ज
सुनगढ़ी पुलिस ने बरेली जिले के थाना व कसबा भुता निवासी धर्मेंद्र कुमार की ओर से अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बता दें कि 12 नवंबर को धर्मेंद्र अपनी पत्नी ममता देवी को लेकर भैया दूज पर बाइक से ससुराल जा रहा था। रूपपुर के पास पीछे से आई एक अन्य बाइक ने टक्कर मार दी थी, जिससे दोनों घायल हो गए थे। हादसे के बाद महिला की एक सोने की चूड़ी भी चोरी हो गई। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed