फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Husband hangs himself after wife fails to return from her parents home in Pilibhit

Pilibhit News: मायके से नहीं आई पत्नी तो पति ने फंदा लगाकर दी जान, आठ महीने पहले हुई थी शादी

Mon, 08 Jun 2026 07:21 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 08 Jun 2026 07:21 PM IST
सार

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि युवक अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया था, लेकिन पत्नी ने आने से मना कर दिया। ससुराल से वापस आकर उसने जान दे दी। 

विज्ञापन
Husband hangs himself after wife fails to return from her parents home in Pilibhit
जयप्रकाश का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र में पत्नी मायके से नहीं आई तो नाराज युवक ने रविवार की रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरा अकबरगंज का है।

विज्ञापन

 
गांव सिमरा अकबर गंज निवासी प्रदीप गंगवार ने बताया कि उनका भाई जयप्रकाश गंगवार (32 वर्ष) शनिवार को लखनऊ स्थित अपनी ससुराल से पत्नी आशा देवी को बुलाने गया था। जयप्रकाश रविवार की शाम घर वापस आ गया था लेकिन उसकी पत्नी नहीं आई थी। उसकी पत्नी ने आने से मना कर दिया था। 
विज्ञापन


खंडहर में लटका मिला शव 
जयप्रकाश ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई। इसी बात से नाराज जयप्रकाश रविवार की रात किसी समय अपने घर के सामने एक खंडहर मकान में लोहे की सरिया के सहारे बेल्ट का फंदा लगाकर लटक गया। सोमवार की सुबह परिजनों को मामले की जानकारी हुई। यह बात पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ी देर में मौके पर काफी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही कोतवाल संजीव शुक्ला फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। घटना से मृतक के घर में कोहराम मच गया। मृतक के भाई प्रदीप गंगवार, मां शांति देवी, बहन रेखा देवी, लक्ष्मी देवी और राजकुमारी का रोते-रोते बुरा हाल था

नवंबर 2025 में हुई थी शादी 
जयप्रकाश की शादी आशा के साथ नवंबर 2025 में हुई थी। आशा केवल शादी में ही अपनी ससुराल आई थी। उसके बाद आज तक एक बार भी नहीं आई। वह यहां रहना भी नहीं चाहती थी लेकिन जयप्रकाश उसे लाना चाहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed