फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Husband and wife clash in family counseling center, uproar outside also

परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी भिड़े, बाहर भी मचा हंगामा

Thu, 18 Aug 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Husband and wife clash in family counseling center, uproar outside also
पूरनपुर। परिवार परामर्श केंद में समझौते को पहुंचे दंपती में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर परामर्श केंद्र के बाहर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। एक महिला ने दूसरे पक्ष के युवक की चप्पल उठाई। कुछ लोगों ने बीचबचाव किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

तहसील सभागार में बुधवार को हुए परिवार परामर्श केंद्र में समझौता को आए दंपती में काउंसलरों के सामने विवाद हो गया। मौजूद महिला कांस्टेबिलों ने झगड़ रहे दोनों लोगों व उनके साथ आए लोगों को संग डांटकर सभागार से बाहर कर दिया। सभागार के बाहर तहसील परिसर में ही दोनों पक्षों में मारपीट हुई। एक महिला ने दूसरे पक्ष के युवक पर चप्पल उठा ली। चप्पल उठाने वाली महिला का युवक से क्या रिश्ता है ? यह स्पष्ट नहीं हुआ। अलबत्ता वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। झगड़े की जानकारी काउंसलर महेंद्र मिश्र ने कॉल कर कोतवाल को दी। कोतवाल ने बताया कि अगली बार से महिला और पुरुष कांस्टेबल दोनों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed