{"_id":"6a4179025c76d4840e0f892c","slug":"husband-and-mother-in-law-arrested-in-suicide-case-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-162906-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: खुदकुशी मामले में पति व सास को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: खुदकुशी मामले में पति व सास को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
घुंघचाई। विवाहिता को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने मृतका के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया। दोनों का चालान करके कोर्ट में पेश कर जेल भेजा है।
शाहजहांपुर के थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव पसिगनपुर निवासी श्रीकृष्ण ने अपनी पुत्री उर्मिला देवी की शादी आठ साल पहले घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिकरहना निवासी छोटेलाल के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराली पांच लाख रुपये की नकदी मांगने लगे। 14 जून को विवाहिता ने ससुरालियों से परेशान होकर जहर खा लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। मृतका के पिता ने 16 जून को पति छोटे लाल, ससुर लालाराम,सास ज्वाली देवी,अरविंद कुमार, किरन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इसमें पुत्री को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया गया था। रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि नामजद आरोपी मृतका का पति छोटेलाल व सास ज्वाला देवी कसगंजा बस अड्डे पर खड़े हैं। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ विधि भूषण मौर्या ने बताया कि मेडिकल परीक्षण कराने के बाद दोनों का चालान कर दिया गया है। संवाद