{"_id":"6712ee45a9cdad8a4702d824","slug":"hunger-strike-from-october-21-if-permanent-dam-is-not-built-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-124248-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पक्का बांध न बनने पर 21 अक्तूबर से भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पक्का बांध न बनने पर 21 अक्तूबर से भूख हड़ताल
Sat, 19 Oct 2024 04:54 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 19 Oct 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर क्षेत्र के गांव राहुल नगर में धरने पर बैठे लोग।स्रोत:प्रदर्शनकारी
पूरनपुर। धनाराघाट से खिरकिया बरगदिया तक पक्का तटबंध बनाने सहित तीन मांगों को लेकर भाकपा (माले) का गांव राहुलनगर में चल रहा बेमियादी धरना प्रदर्शन शुक्रवार को चौदहवें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर हुई सभा में सुनवाई न होने पर रोष व्यक्त किया गया। साथ ही 21 अक्तूबर से बेमियादी भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई।
भाकपा माले के जिला सचिव देवाशीष राय ने कहा कि ट्रांस शारदा क्षेत्र के लोगों के साथ सालों से विश्वासघात किया जा रहा है। चुनाव के समय क्षेत्र में आने वाले नेता हर बार बाढ़, कटान से निजात दिलाने का आश्वासन देते है। अब तक शारदा की तबाही से बचाने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किए गए है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ के दौरान गांव चंदिया हजारा में आए थे। उन्होंने 24 घंटे में बचाव कार्य कराने की घोषणा की। इसके बाद भी काम नहीं हुआ। कहा कि जिन किसानों की जमीनें नदी में समाई हैं उन्हें मुआवजा दिया जाए। धरना स्थल पर राधिका देवी, कमला देवी, ममता देवी, मुन्नी देवी, मीरा देवी, चंद्रावती आदि महिलाएं मौजूद रहीं।