{"_id":"685aa60cc685aac7420a04e8","slug":"humidity-increased-as-the-sun-shone-amidst-the-clouds-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-138423-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बादलों की लुकाछिपी के बीच धूप खिलने से उमस बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बादलों की लुकाछिपी के बीच धूप खिलने से उमस बढ़ी
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में 15 जून के बाद मौसम में बदलाव का सिलसिला बना हुआ है। बादलों की लुकाछिपी जारी है। बावजूद इसके बारिश न होने से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मंगलवार को भी लोग गर्मी से परेशान दिखे। अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
15 जून के बाद से मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 40 डिग्री तक पहुंच रहा अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। एक सप्ताह पूर्व से बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी का सिलसिला भी बना हुआ है।
मंगलवार को दिन में कई बार बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। उमस से लोग परेशान रहे। दिन भर बादलों की लुकाछिपी का सिलसिला बना रहा। शाम पांच बजे के बाद उमस कम होने पर लोगों ने राहत महसूस की। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम 34.1 तो न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को अधिकतम 33.8 तो न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।