{"_id":"c4f581618cc751aa8a100a498481de80","slug":"house-fire-three-charred-animal-alive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लगी आग से तीन पशु जिंदा जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में लगी आग से तीन पशु जिंदा जले
Amria
Updated Fri, 23 Oct 2015 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला फार्म निवासी लीलाधर के घर में जलती हुई ढिबरी गिर जाने से आग लग गई। इस अग्निकांड में दो बकरी व एक गाय की जहां जलकर मौत हो गई। वहीं 20 हजार की नगदी समेत करीब 80 हजार रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
गजरौला फार्म निवासी लीलाधर ने बताया कि वह पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रवणदत्त सिंह के फार्म पर नौकर है। वहीं अन्य नौकरों के साथ अलग झोपड़ी बनाकर परिवार समेत रहते हैं। गुरुवार की देर शाम वह ढिबरी जलाकर घर के अंदर बंधे पशु के पास दीवार पर रख दी और दो पुत्रियों व पत्नी के साथ पड़ोसी रूपलाल के घर बैठ कर बातचीत करने लगे।
विज्ञापन
कुछ देर बाद देखा तो घर के अंदर से लपटे निकल रही थीं। पशु चीख रहे थे। जब तक वह और आसपास के लोग मौके पर पहुंचते आग ने विकराल रूप ले लिया। उन्होंने बताया कि इस अग्निकांड में घर के अंदर बंधी एक गाय, दो बकरी, 20 हजार रुपये और सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि पुरानी बाइक खरीदने के लिए उन्होंने दो दिन पहले बैंक से रुपये निकाले थे। उन्होंने घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी है।
विज्ञापन
तीन घरों में जला 50 हजार का सामान
बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के गांव पसगवां निवासी शिवकुमार, गांव सुजनी निवासी द्वारिका प्रसाद और गांव सितारगंज निवासी नवीशेर के घरों में चूल्हे की चिंगारी से आग भड़क उठी। आग में नगदी, कपड़े, जेवर, बर्तन, छप्पर, लकड़ी, अनाज और भूसा आदि जलकर नष्ट हो गया। अग्रि पीड़ितों ने तहसील कार्यालय में आग लगने की सूचना दर्ज करा दी है। राजस्व विभाग जांच कर रहा है।