फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   House census begins today, 4900 personnel will reach their homes

Pilibhit News: मकान गणना आज से, 4900 कार्मिक पहुंचेंगे घर

Fri, 22 May 2026 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
House census begins today, 4900 personnel will reach their homes
पीलीभीत। जनगणना-2027 के तहत प्रथम चरण में स्वगणना बृहस्पतिवार को पूरी हो गई। अब प्रगणक शुक्रवार से घर-घर दस्तक देंगे और मकान गणना से जुड़े 33 सवाल पूछेंगे। इसके लिए 4200 प्रगणकों व 600 सुपरवाइजरों को लगाया गया है। जिला प्रशासन ने तहसीलदार और संबंधित नगर पालिका व नगर पंचायतों के ईओ को चार्ज अधिकारी बनाया है। इस कार्य में कुल 4900 अधिकारी-कार्मिक लगाए गए हैं।
विज्ञापन

प्रमुख जनगणना अधिकारी के अनुसार प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना कराने का कार्य 22 मई से 20 जून तक कराया जाएगा। प्रगणकों एवं सुपरवाइजर तैनात किये गए हैं, जो घर-घर जाकर गणना का कार्य करेंगे। इस अवधि में ग्रीष्म ऋतु के चरम समय में होने के कारण हीट वेव की संभावना के दृष्टिगत फील्ड में कार्यरत कार्मिकों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के दृष्टिगत दिशा निर्देश दिए हैं। फील्ड कर्मियों को आवश्यकतानुसार ओआरएस, पेयजल एवं प्राथमिक उपचार सामग्री की व्यवस्था कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। जनगणना कार्य में लगाए गए प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को जनगणना कार्य के दृष्टिगत निर्देशों का अनुपालन कराने को भी कहा गया है। ड्यूटी करने वाले प्रगणकों व सुपरवाइजरों को 25-25 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन


दो चरणों में होगी प्रक्रिया
इस महाभियान को व्यवस्थित ढंग से चलाने के लिए जनगणना को दो मुख्य हिस्सों में बांटा है। पहला चरण 22 मई से 20 जून तक चलेगा, इस अवधि में प्रगणक केवल मकानों की लिस्टिंग करेंगे। इस दौरान घर की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे। दूसरा चरण नौ फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक चलेगा। अगले साल फरवरी महीने में नागरिकों की वास्तविक गिनती का काम शुरू होगा। जिसमें 31 मार्च को जनगणना का फाइनल प्रकाशन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--


शुक्रवार से मकानों की गणना की प्रक्रिया के लिए प्रगणक घर-घर पहुंचेंगे। लोगों से 33 सवाल पूछेंगे। एक प्रगणक को आसानी से एक माह के अंदर 150 से 180 भवनों की गणना करनी होगी। -प्रसून द्विवेदी, एडीएम एफआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed