फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   hot weather

अब तीन दिन गर्मी बेशुमार, 29 से बदलेगा मौसम

Tue, 26 May 2020 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
hot weather
पीलीभीत। मई के आखिरी हफ्ते में तीन दिन तक बेशुमार गर्मी पड़ेगी। बीते दो दिनों से तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने के बाद मंगलवार और बुधवार को 45 से 46 डिग्री सेल्सियस या इससे ऊपर तक जा सकता है। बस राहत की बात सिर्फ यह है कि दोनों दिन हल्की मध्यम गति की हवा चलेगी, इससे गर्मी का कुछ हद तक प्रभाव कम दिखेगा।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही चटक धूप निकलते ही भीषण गर्मी शुरू हो गई। सुबह इसी सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री और अधिकतम 42.0 डिग्री सेल्सियस पर था। दोपहर में अधिकतम तापमान 43.0 से 45.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन में हालांकि 25 से 29 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इससे गर्मी उस हद तक महसूस नहीं हुई, जितनी इतने तापमान में बिना हवा परेशान कर सकती थी। हालांकि शाम को तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

मंगलवार को हालात इससे भी खराब हो सकते हैं क्योंकि दिन का तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 46.0 डिग्री तक जाने का अनुमान है। दिन में मौसम साफ रहेगा, जबकि शाम को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। हवा की रफ्तार 18 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। 27 मई को भी दिन का तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक रहने का अनुमान है। 28 मई को दिन के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने से गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। इस दिन आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे। लखनऊ आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के अनुसार 29 मई से मौसम में अचानक बदलाव आएगा। भूमध्य सागर में पश्चिम विक्षोभ उठने से दिन में बादल छाए रहेंगे। 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और हल्की मध्यम बारिश भी होगी। 30 मई को तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मगर, 31 मई को आसमान साफ रहेगा। आंशिक बादल रहने के साथ ही दिन में धूप निकलेगी। तापमान में 7.0 से 8.0 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन-4 में एयर इंडेक्स 150 के पार
समाधान विकास समिति विपनेट क्लब के समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा का कहना है कि लॉकडाउन में वायु गुणवत्ता सूचकांक अपने निम्नतम स्तर 50 से 70 तक रहा। मगर, लॉकडाउन खुलने के बाद फैक्ट्री भी खुल गईं। सड़कों पर वाहन भी चलने लगे हैं। इससे वायु गुणवत्ता सूचकांक 150 तक पहुंच गया है इसी के चलते गर्मी का प्रकोप बढ़ा है। आगामी दो से तीन तक वायु गुणवत्ता सूचकांक 180 या इससे ऊपर पहुंच सकता है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 50 से 80 तक बेहद अच्छा माना जाता है। 100 से नीचे वायु गुणवत्ता सूचकांक सामान्य होता है। लक्ष्मीकांत शर्मा का कहना है कि वायु प्रदूषण के लिए मानवीय गतिवधियां, फैक्ट्री और वाहनों से निकला धुआं ही जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed