फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   hospital inspection

नोडल अफसर ने बीसलपुर सीएचसी में खामियों पर जताई नाराजगी

Thu, 02 Jul 2020 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
hospital  inspection
बीसलपुर। नोडल अफसर केपी पांडेय ने बुधवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पाई गई खामियों को लेकर उन्होंने सख्त नाराजगी जताई और उसे दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नोडल अफसर ने सीएचसी के पर्चा काउंटर, इमरजेंसी वार्ड, लेबर रूम, जेएसवाई कक्ष, कार्यालय, अधीक्षक कक्ष, महिला चिकित्साधिकारी कक्ष, एक्स-रे रूम, प्रयोगशाला, कुष्ठ रोग अनुभाग, डॉट सेंटर, काउंसलर कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां कार्यरत डॉक्टरों और कर्मचारियों से उनके कामों के बारे में पूछा। ओपीडी पंजिका देखने पर पता चला कि सीएचसी में केवल बुधवार को तब तक 83 मरीज आए थे। जबकि पहले रोजाना सात से आठ सौ मरीज पहुंचते थे। मरीजों की काफी कम संख्या पर नाराजगी जताई। अधीक्षक को प्रचार प्रसार करवाकर मरीजों की संख्या बढ़वाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नेत्र परीक्षण कक्ष बंद मिला। पूछने पर पता चला कि नेत्र परीक्षण अधिकारी विजय बाजपेई की ड्यूटी कोर्ट में आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग करने में लगाई गई है। कोरोना केस पंजिका का निरीक्षण करने पर पता चला कि विभिन्न गावों में डेढ़ हजार प्रवासी 14 दिनों के लिए घरों में क्वारंटीन हैं। प्रयोगशाला के निरीक्षण में पता चला कि कर्मचारी दिशा अग्निहोत्री काफी समय से ड्यूटी पर नहीं आईं। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि उनकी ड्यूटी कोरोना में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयोगशाला का भवन जर्जर मिला। खिड़कियों पर पर्दे नहीं थे। मरीज जिस स्थान पर खड़े होते हैं, उस स्थान पर बिजली का पंखा नहीं लगा था। एक चिकित्साधिकारी का कक्ष बंद मिला। पूछने पर अधीक्षक ने बताया कि चिकित्साधिकारी लेखराज का तबादला मंगलवार को पूरनपुर हो गया है। उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया है। उनके स्थान पर नई नियुक्ति नहीं हुई। नोडल अफसर ने सफाई, पेयजल, प्रकाश, की व्यवस्था भी देखी। उन्होंने सफाई व्यवस्था को संतोषजनक नहीं बताते हुए उसे बेहतर बनाने के निर्देश दिए। एसडीएम चंद्रभानु सिंह भी निरीक्षण के समय साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed